तीन दिवसीय भारत यात्रा पर आए मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहीम मोहम्मद सालेह व उनकी पत्नी फजना अहमद राजघाट पहुंचे। यहां उन्होंने महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इसके बाद मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहीम ने भारत के उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से मुलाकात की।