फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीलंका में सेना की तख्तापलट की कोशिशों को नाकाम करेगा भारत

Tue, 22 Nov 2016 04:06 AM IST
एजेंसी/ कोलंबो
विज्ञापन
श्रीलंका के सामाजिक सेवा मंत्री एसबी दिसानायक
विज्ञापन
विपक्ष द्वारा सैन्य तख्तापलट की चेतावनी के मद्देनजर श्रीलंका के एक वरिष्ठ मंत्री ने सोमवार को कहा कि भारत श्रीलंका में सेना के सत्ता हासिल करने को सहन नहीं करेगा और वह देश में किसी भी सैन्य तख्तापलट की कोशिश को नाकाम करने के लिए राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना का पूरी तरह से सहयोग करेगा। 
विज्ञापन


सामाजिक सेवा मंत्री एसबी दिसानायक ने कहा कि सिरीसेना के भारत के साथ अच्छे संबंध हैं और वह श्रीलंका में सैन्य तख्तापलट की किसी भी कोशिश को नाकाम करने में भारत से समर्थन मिलने का भरोसा कर सकते हैं। ‘नेथ एफएम रेडियो’ के हवाले से दिसानायक ने कहा, ‘राष्ट्रपति के पास भारत का समर्थन है। भारत (श्रीलंका सरकार की मदद के लिए) दो पोत भेजेगा।’ 

सैन्य तख्तापलक की विपक्ष की चेतावनी के बारे पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि नई दिल्ली श्रीलंका में सेना की सत्ता हासिल करने की किसी भी कोशिश को सहन नहीं करेगा। सनद रहे कि संयुक्त विपक्ष के संसदीय नेता दिनेश गुणवर्धन ने शुक्रवार को संसद में कहा था कि देश में सरकार द्वारा लोकतांत्रिक स्वतंत्रता के कथित हनन के मद्देनजर श्रीलंका में सैन्य तख्तापलट का खतरा है। 
विज्ञापन


उन्होंने 2017 बजट आवंटन में हिस्सा लेने के लिए सदन में मौजूद सिरीसेना को संबोधित करते हुए यह बात कहीं। संयुक्त विपक्ष सिरीसेना से पहले राष्ट्रपति रहे महिंदा राजपक्षे का समर्थन करता है। राजपक्षे ने पिछले साल सिरीसेना के हाथों उन्हें मिली हार के लिए भारत समेत अंतरराष्ट्रीय समुदाय को दोषी ठहराया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें