फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत को मिलेगा अपना इंटरनेट ब्राउजर: वैष्णव बोले- सरकार डिजिटल समाधानों के लिए प्रतिबद्ध

Fri, 21 Mar 2025 06:36 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय मंत्री ने इस मौके पर यह भी कहा कि भारत सरकार सुरक्षित और अभिनव डिजिटल समाधानों के माध्यम से नागरिकों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सेवा क्षेत्र एक अहम उद्योग है। 
विज्ञापन
सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में तकनीकी रूप से आगे बढ़ने और अपना खुद का इंटरनेट ब्राउजर विकसित करने की क्षमता है। इसके लिए मिलकर काम करने की जरूरत है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बृहस्पतिवार को भारतीय वेब ब्राउजर डेवलपमेट चैलेंज (आईडब्ल्यूबीडीसी) के विजेताओं को सम्मानित करने के मौके पर कही। उन्होंने विदेश ब्राउजर पर निर्भरता खत्म करने और डाटा सुरक्षा के लिहाज से स्वदेशी वेब ब्राउजर को जरूरी बताया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- बीआईएस का बड़ा एक्शन: अमेजन और फ्लिपकार्ट के गोदामों में जब्ती, गैर-प्रमाणित उत्पादों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई

अश्विनी वैष्णव का बयान
केंद्रीय मंत्री ने इस मौके पर यह भी कहा कि भारत सरकार सुरक्षित और अभिनव डिजिटल समाधानों के माध्यम से नागरिकों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सेवा क्षेत्र एक अहम उद्योग है जिसे निरंतर विकसित किया जाना चाहिए लेकिन साथ ही भारत को एक विनिर्माण करने वाला राष्ट्र भी बनने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:-  Nagpur: नागपुर हिंसा में बांग्लादेश कनेक्शन का खुलासास, साइबर सेल ने पकड़ा फेसबुक से धमकी देने वाला आरोपी
 
साथ ही मंत्री ने स्वदेशी ब्राउजर के विकास पर काम करने के लिए टीम जोहो को एक करोड़ रुपये का पहला पुरस्कार, टीम पिंग को 75 लाख रुपये का दूसरा पुरस्कार और टीम अजना को 50 लाख रुपये का तीसरा पुरस्कार दिया। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने आत्मनिर्भर भारत पहल के तहत स्वदेशी वेब ब्राउजर विकसित करने के इस चैलेंज की शुरुआत की थी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें