फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत को सितंबर से मिलने लगेगा अपने नागरिकों के स्विस बैंक खातों का ब्योरा

Wed, 10 Jul 2019 10:02 PM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

देश में संदिग्ध कालाधन के खिलाफ जारी अभियान को मजबूती मिलने जा रही है। स्विट्जरलैंड भारत सरकार को इस साल सितंबर में स्विस बैंक में खाता रखने वाले भारतीयों के बारे में पहली विस्तृत वित्तीय जानकारी देगा। इसमें उन लोगों का भी ब्योरा होगा जिनके खाते पिछले साल बंद हो चुके हैं।

विज्ञापन


स्विट्जरलैंड सूचना के स्वत: आदान प्रदान (एईओआई) व्यवस्था के तहत जो सूचना भारत के साथ साझा करेगा, उसमें खाता संख्या, राशि और सभी प्रकार की वित्तीय आय शामिल हैं। यह सूचना प्रत्येक उन भारतीय ग्राहकों का होगा जिनके स्विस वित्तीय संस्थान में खाते हैं। स्विट्जरलैंड के संघीय वित्त विभाग (एफडीएफ) के अनुसार सितंबर के बाद सूचना सालाना आधार पर दी जाएगी।

यह सूचना स्विट्जरलैंड द्वारा भारतीय कंपनियों और व्यक्तियों समेत करीब 100 भारतीय इकाइयों के बारे में दी गई जानकारी के अलावा होगी। यूरोपीय देश ने यह सूचना द्विपक्षीय आधार पर कर मामलें में प्रशासनिक सहायता के आधार पर वित्तीय रूप से गड़बड़ी के साक्ष्य उपलब्ध कराने के आधार पर दिया गया।
विज्ञापन


विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरन ने लोकसभा में पूछे गये सवाल के लिखित जवाब में कहा कि उन भारतवासियों के बारे में भारत को सितंबर से स्वत: आधार पर स्विट्जरलैंड से सूचना मिलेगी जिनके खाते स्विस बैंक में हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें