फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amit Shah: अमित शाह का राहुल गांधी को जवाब, कहा- PM मोदी एक क्लिक पर धनराशि लोगों के खाते में भेजते हैं

Sat, 22 Feb 2025 05:35 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे

सार

पुणे में जनता सहकारी बैंक लिमिटेड के अमृत महोत्सव के समापन समारोह में अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत के लिए दो लक्ष्य तय किए हैं। पहला 2047 तक विकसित भारत और पांच ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था। ये दोनों लक्ष्य सहकारी क्षेत्र के योगदान से हासिल किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
कार्यक्रम में बोलते अमित शाह। - फोटो : ANI/वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जवाब दिया। पुणे में जनता सहकारी बैंक लिमिटेड के अमृत महोत्सव के समापन समारोह में अमित शाह ने कहा कि जब पीएम मोदी ने जनधन खाते खोले, तो राहुल गांधी ने उनसे पूछा कि पीएम मोदी खाते में क्या ट्रांसफर करेंगे? मैं आपको बताना चाहता हूं राहुल गांधी कि पीएम मोदी एक क्लिक से लाखों लाभार्थियों के खाते में धनराशि ट्रांसफर करते हैं।

विज्ञापन




उन्होंने सहकारिता को लेकर केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत के लिए दो लक्ष्य तय किए हैं। पहला 2047 तक विकसित भारत और पांच ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था। ये दोनों लक्ष्य सहकारी क्षेत्र के योगदान से हासिल किए जा सकते हैं।
 

अमित शाह ने कहा कह पीएम मोदी ने केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय की शुरुआत की है। इस मंत्रालय के जरिये देश में कई चीजों में क्रांति आई है। मंत्रालय सहकार से समृद्धि के आदर्श वाक्य पर काम करता है। जनता सहकारी बैंक भी उसी तर्ज पर काम करता है। उन्होंने कहा कि देश में 1465 शहरी सहकारी बैंक हैं और 400 से अधिक अकेले महाराष्ट्र में हैं। हम एक विशेष संगठन को सक्रिय कर रहे हैं। जो सभी सहकारी बैंकों की हर संभव तरीके से मदद करेगा। इसके लिए 300 करोड़ रुपये का बजट भी मंजूर किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
संबंधित वीडियो 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें