फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...और ईरान से भी तेल आयात जारी रखेगा भारत

Sat, 06 Oct 2018 05:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत ने साफ कर दिया है कि वह अमेरिकी प्रतिबंधों के बावजूद ईरान से तेल आयात जारी रखेगा। यह संकेत मिलते ही भारत की रिफाइनिंग कंपनियों ने ईरान से 12.5 लाख टन कच्चा तेल आयात करने का सौदा कर लिया है। सूत्रों के अनुसार, इंडियन ऑयल कारपोरेशन (आईओसी), मंगलूरू रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड (एमआरपीएल) ने नवंबर में 12.5 लाख टन ईरानी तेल के लिए सौदा किया है। इसी महीने ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंध लागू होंगे। 

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि आईओसी ईरान से उतना ही तेल आयात कर रहा है जितना वह पहले से करता आया है। 2018-19 के वित्तीय वर्ष में उसने 90 लाख टन आयात करने की तैयारी की है। 4 नवंबर से ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंध लागू हो जाएंगे, जिससे लेनदेन के सारे रास्ते बंद हो जाएंगे। 

विज्ञापन

रुपये में भुगतान की तैयारी

भारत 4 नवंबर के बाद कच्चे तेल के साथ ही द्विपक्षीय व्यापार का भुगतान डॉलर के बजाय रुपये में करने की तैयारी भी कर रहा है। ईरान कभी-कभी तेल का भुगतान रुपये में भी ले लेता है। इस रुपये का इस्तेमाल वह दवाओं और अन्य जरूरी वस्तुओं के आयात के लिए करता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें