फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Greenhouse Tax: भारत ने भी शिपिंग पर पहले वैश्विक कार्बन टैक्स के पक्ष में किया मतदान, जानें इसका उद्देश्य

Sat, 12 Apr 2025 11:28 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • भारत ने भी शिपिंग पर पहले वैश्विक कार्बन टैक्स के पक्ष में मतदान किया है।
  • टैक्स का उद्देश्य पानी के जहाजों से ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करना।
  • ज्यादा उत्सर्जन वाले ईंधन के इस्तेमाल पर प्रदूषण के लिए टैक्स देना होगा।
विज्ञापन
भारत का पहले वैश्विक कार्बन टैक्स के पक्ष में मतदान - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने शिपिंग (पोत परिवहन) पर दुनिया के पहले वैश्विक कार्बन टैक्स के पक्ष में किया मतदान। भारत के अलावा चीन समेत 62 अन्य देशों ने भी संयुक्त राष्ट्र की पोत परिवहन एजेंसी के उद्योग पर वैश्विक कार्बन टैक्स लगाने के प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया है। इस समझौते को अंतरराष्ट्रीय जलवायु नीति के लिए एक सफलता के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - US-Iran Nuke Deal: परमाणु कार्यक्रम को लेकर अमेरिका-ईरान के बीच बातचीत शुरू, ओमान कर रहा वार्ता की मेजबानी

जहाजों से ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करना मकसद
एक हफ्ते चली लंबी बातचीत के बाद शुक्रवार को लंदन में अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन (आईएमओ) के मुख्यालय में इस बारे में फैसला किया गया। इस कदम का उद्देश्य पानी के जहाजों से ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करना और स्वच्छ प्रौद्योगिकियों को बढ़ावा देना है। यह पहली बार है जब किसी पूरे उद्योग पर वैश्विक कार्बन कर लगाया गया है। इसके तहत वर्ष 2028 से जहाजों को या तो कम उत्सर्जन वाले ईंधन को अपनाना होगा या उनके द्वारा किए गए प्रदूषण के लिए शुल्क का भुगतान करना होगा। कार्बन टैक्स से साल 2030 तक 40 अरब डॉलर की राशि जुटाई जा सकती है। कार्बन टैक्स से जुटाए गए राजस्व का इस्तेमाल समुद्री क्षेत्र को कार्बन मुक्त करने के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन


उत्सर्जन में 10 प्रतिशत की कमी की उम्मीद
विकासशील देशों की जलवायु वित्त संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने में विफल रहने के कारण इसकी आलोचना भी हो रही है। कार्बन मूल्य निर्धारण से साल 2030 तक शिपिंग उत्सर्जन में केवल 10 प्रतिशत की कमी आने की उम्मीद है, जो कि आईएमओ के अपने लक्ष्य 20 प्रतिशत से बहुत कम है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Israel: राफा शहर को इस्राइल ने पूरी तरह से घेरा; जानें गाजा पट्टी से कैसे किया अलग, क्या है मोराग कॉरिडोर?

अमेरिका ने मतदान से बनाई दूरी
भारत के अलावा जिन 62 देशों ने वैश्विक कार्बन टैक्स के पक्ष में मतदान किया, उनमें चीन और ब्राजील भी शामिल हैं। हालांकि, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), रूस और वेनेजुएला जैसे तेल संपन्न देशों ने कार्बन टैक्स के विरोध में मतदान किया। जबकि, अमेरिका ने वार्ता में भाग नहीं लिया और मतदान के दौरान अनुपस्थित रहा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें