फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvSL: आज विशाखापट्टनम में टीम इंडिया के खिलाफ लाज बचाने उतरेगी श्रीलंका

Sun, 17 Dec 2017 04:52 AM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
विज्ञापन
रोहित शर्मा, एमएस धोनी
विज्ञापन
टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे तीन वन-डे मैचों की सीरीज का आखिरी और निर्णायक मैच रविवार को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। इस मैच में दोनों ही टीम जीत की इरादे से उतरेगी। फिलहाल दोनों ही टीम सीरीज में 1-1 की बराबरी पर है।
विज्ञापन


टीम इंडिया ने अभी तक इस मैदान पर अक्टूबर 2015 में दक्षिण अफ्रीका से सीरीज हारने के बाद कोई सीरीज नहीं हारी है। वहीं, दूसरी ओर श्रीलंका की निगाहें टीम इंडिया के खिलाफ पहली द्विपक्षीय सीरीज जीतने पर होगी जिसने 8 मैच में हार का सामना किया और 1 मैच ड्रा खेली है। 


मोहाली में खेले गए दूसरे वन-डे में कप्तान रोहित शर्मा की तुफानी पारी की बदौलत टीम इंडिया को शानदार जीत मिली थी। टीम इंडिया ने श्रीलंका 141 रन से हराया था। रोहित शर्मा ने मोहाली में शानदार 13 चौके और 12 छक्के की मदद से नाबाद 208 रन की बेहतरीन पारी खेली थी।
विज्ञापन


पढ़ें- INDvSL: विशाखापट्टनम वन-डे में हर हाल में सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया
Trending Videos

टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ तीसरा वन-डे भी जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी

टीम इंडिया - फोटो : BCCI
बता दें कि टीम इंडिया ने इस मैदान पर 7 मैच खेले हैं, जिनमें सिर्फ 1 में हार का सामना करना पड़ा। इससे टीम इंडिया को उम्मीद है कि वो श्रीलंका के खिलाफ तीसरा वन-डे भी जीतकर सीरीज अपने नाम कर सकती है। 
     
टेस्ट सीरीज में श्रीलंका के खिलाफ मिली जीत के बाद टीम इंडिया की निगाहें आईसीसी वन-डे रैंकिंग में नंबर-1 पायदान हासिल करने पर थी। टीम इंडिया को उम्मीद थी कि वो श्रीलंका को  क्लीन स्वीप करके वह दक्षिण अफ्रीका को मात देकर आईसीसी वन-डे रैंकिंग में भी नंबर-1 पायदान पर पहुंच सकती है। मगर ऐसा हो ना सका।

धर्मशाला में 112 रन पर आउट होने के बाद टीम इंडिया ने दूसरे वन-डे में शानदार वापसी की। दूसरे वन-डे में कप्तान रोहित के अलावा शिखर धवन ने अर्धशतक बनाया। उन्होंने 67 गेंदो मे 68 रन की पारी खेली। वहीं, युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने 70 गेंदो में 88 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलकर सबका ध्यान आकर्षित किया। 

आज महेंद्र सिंह धोनी और हार्दिक पंड्या से भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी

team india - फोटो : File
मध्यक्रम में दिनेश कार्तिक और मनीष पांडे अच्छी पारियां खेलना चाहेंगे जबकि महेंद्र सिंह धोनी और हार्दिक पंड्या से भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। ऐसा लगता है कि अजिंक्य रहाणे को शायद फिर से बाहर रहना पड़ सकता है। 

वहीं, गेंदबाजों की यदि बात करें तो उन्होंने भी अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है। पिछले मैचों में चहल और बुमराह ने अच्छी गेदबाजी की थी। मोहाली वन-डे में चहल ने 3 और बुमराह ने र विकेट झटके थे। वहीं श्रीलंका की तरफ से ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज पर खास नजर रहेगी। दूसरे वन-डे में मैथ्यूज ने भी नाबाद 111 रन की पारी खेली थी। जबकि गेंदबाज परेरा पर खासा ध्यान रहेगा क्योंकि वो पिछले वन-डे मैच में तीन विकेट चटकाए थे।
विज्ञापन

संभावित टीमें :

एमएस धोनी
टीम इंडिया - रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, श्रेयस अय्यर , दिनेश कार्तिक, मनीष पांडे, एम एस धोनी, हार्दिक पंड्या, एम एस वाशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमरा, कुलदीप यादव, अजिंक्य रहाणे, अक्षर पटेल, सिद्धार्थ कौल 

      
श्रीलंका - तिसारा परेरा (कप्तान) , उपुल थरंगा, धनुष्का गुणतिलका, लाहिरू तिरिमन्ने, असेला गुणरत्ने, सदीरा समरविक्रमा, निरोशन डिकवेला, धनंजय डिसिल्वा, एंजेलो मैथ्यूज, सचित पतिराना, सुरंगा लकमल, नुवान प्रदीप, अकिला धनंजया, चतुरंगा डिसिल्वा, दुष्मंता चामीरा, कुसल परेरा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें