अमेरिका और भारत के बीच टैरिफ विवाद के बाद अब ऐतिहासिक व्यापार समझौता हो गया है। ट्रंप ने सोमवार को इस बात का एलान किया। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच एक व्यापार समझौता तय हो गया है। ट्रंप के मुताबिक, इस समझौते के तहत अमेरिका भारत से आने वाले सामानों पर लगाए जाने वाले पारस्परिक टैरिफ को 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर देगा। अब ऐसे में गृहमंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर समेत कई दिग्गज नेताओं ने इस समझौते पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
ये भी पढ़ें- Trade Deal: गोयल बोले- केवल व्यापार समझौता नहीं, भारत-US संबंधों में ऐतिहासिक बदलाव; USISPF बोला- ये बस शुरुआत
भाजपा अध्यक्ष बोले- युवाओं के लिए अवसरों के नए द्वार खुल रहेभारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर क्या बोले जयशंकर?
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई बातचीत के बाद दोनों देशों के बीच व्यापार बढ़ाने के नए कदम स्वागत योग्य हैं।उन्होंने बताया कि यह कदम नई नौकरियों के अवसर पैदा करेगा, आर्थिक विकास को तेज करेगा और दोनों देशों में नवाचार को बढ़ावा देगा।
जयशंकर न आगे इस बात पर भी जोर दिया कि इस समझौते से ‘मेक इन इंडिया’ जैसी पहलों को मजबूती मिलेगी और भरोसेमंद तकनीकी साझेदारी को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग के अवसर बहुत बड़े हैं और हमें विश्वास है कि इन्हें सफल बनाया जा सकेगा। उनका मानना है कि मजबूत आर्थिक रिश्ते ही दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी का सबसे ठोस आधार हैं।
ये भी पढ़ें:- Trade Deal: भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौता पर लगी मुहर, ट्रंप ने पीएम मोदी से बातचीत के बाद किया एलान
सीएम फडणवीस बोले- दोस्ती का एक नया अध्याय
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि भारत और अमेरिका के बीच हुआ ऐतिहासिक व्यापार समझौता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच दोस्ती की सफलता का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि इस समझौते से भारत को अमेरिका से प्राथमिकता वाली टैरिफ दर मिलेगी, जो वैश्विक व्यापार में एक बड़ा अवसर है।
फडणवीस ने कहा कि यह भारत-अमेरिका दोस्ती के नए युग की शुरुआत है और यह समझौता भारतीय व्यवसायों के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा। उन्होंने आगे कहा कि महाराष्ट्र हमेशा से निर्यात में अग्रणी रहा है, और अब इस समझौते से राज्य को डेटा सेंटर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और नई तकनीक में निवेश मिलने के अवसर बढ़ेंगे।