फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tiger Triumph: भारत-US का संयुक्त सैन्य अभ्यास आज से; हेलीकॉप्टर और लंबी दूरी के समुद्री गश्ती विमान भाग लेंगे

Mon, 31 Mar 2025 11:15 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत-अमेरिका मानवीय सहायता और आपदा राहत अभ्यास- 'टाइगर ट्रायम्फ' का चौथा संस्करण एक से 13 अप्रैल तक पूर्वी समुद्र तट पर आयोजित किया जाएगा। इस अभ्यास का मकसद संयुक्त समन्वय केंद्र (सीसीसी) स्थापित कर मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार करना है।
विज्ञापन
भारत-अमेरिका - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और अमेरिका मंगलवार को पूर्वी समुद्र तट पर 13 दिवसीय त्रि-सेवा सैन्य अभ्यास शुरू करेंगे। यह मुख्य रूप से मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) पर केंद्रित होगा। भारतीय नौसेना ने सोमवार को बताया कि यह सैन्य अभ्यास टाइगर ट्रायम्फ का चौथा संस्करण होगा। 
विज्ञापन


आपात स्थिति में भारत और अमेरिकी बलों का समन्वय
इस अभ्यास का उद्देश्य एचएडीआर के संचालन के लिए अंतर-संचालन क्षमता विकसित करना और एक संयुक्त समन्वय केंद्र (सीसीसी) स्थापित करने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार करना है। सीसीसी अभ्यास और संकट के साथ-साथ आपात स्थिति के दौरान भारतीय और अमेरिकी संयुक्त कार्य बलों (जेटीएफ) के बीच त्वरित और सुचारू समन्वय को सक्षम करेगा।

अमेरिका की तरफ से नौसैनिक शामिल होंगे
नौसेना ने बताया कि इस विशाल अभ्यास में भारतीय नौसेना के जहाज जलाश्व, घड़ियाल, मुंबई और शक्ति करेंगे, जिनके साथ हेलीकॉप्टर और लंबी दूरी के समुद्री गश्ती विमान पी8आई भी भाग लेंगे। अमेरिका की तरफ से उसकी नौसेना के जहाज कॉम्स्टॉक और राल्फ जॉनसन तथा अमेरिकी समुद्री डिवीजन के सैनिक शामिल होंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- प्रचंड प्रहार: त्रि-सेवा सैन्य अभ्यास में दिखा सेनाओं का दमखम, लड़ाकू विमानों और रॉकेट से साधे सटीक निशाने
विज्ञापन


टाइगर ट्रायम्फ आज से, आपदा प्रबंधन के लिए एसओपी बनाएंगे भारत-अमेरिका
भारतीय नौसेना ने सोमवार को बताया कि यह एसओपी अभ्यास, संकट और आपदाओं के दौरान भारत और अमेरिकी संयुक्त कार्यबलों (जेटीएफ) के बीच तेजी से और सुचारू समन्वय कराएगा।

ये भी पढ़ें- Army: भारत-जापान के संयुक्त युद्धाभ्यास 'धर्म गार्जियन' का समापन, दोनों देशों के रक्षा संबंध होंगे मजबूत

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें