पिछले महीने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान दोनों देशों ने इस बारे में प्रतिबद्धता जताई थी। अधिकारी ने कहा कि दोनों देशों ने सभी लंबित विवादों के समाधान के बारे में डब्ल्यूटीओ के विवाद निपटान निकाय (डीएसबी) को बता दिया है।
डब्ल्यूटीओ ने 28 अमेरिकी उत्पादों पर भारत के अतिरिक्त सीमा शुल्क लगाने से जुड़े विवादों में एक के संबंध में पहले ही सूचना जारी की है। अधिकारी ने कहा कि बाकी पांच विवादों के संबंध में भी डब्ल्यूटीओ सूचना जारी करेगा।
विश्व व्यापार संगठन की 17 जुलाई की सूचना के अनुसार, 'अमेरिका और भारत ने विवाद निपटान निकाय को बताया कि विवाद निपटान के नियमों और प्रक्रियाओं के तहत विवाद के संबंध में पारस्परिक रूप से मामलों के समाधान पर पहुंच गए हैं।'