फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-अमेरिका के बीच नई दिल्ली में हुई वार्ता: व्यापार की बाधाएं हटाने पर चर्चा; क्या जल्द होगा समझौता?

Tue, 10 Nov 2026 10:55 PM IST
निर्मल कांत एएनआई, नई दिल्ली।

सार

भारत और अमेरिका के अधिकारियों ने दिल्ली में व्यापार और सीमा शुल्क से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान बनाने पर बातचीत की। दोनों देशों के बीच अंतरिम व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की कोशिश भी जारी है। क्या इस बातचीत से समझौते की राह आसान होगी?
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और अमेरिका के अधिकारियों के बीच नई दिल्ली में व्यापार और सीमा शुल्क से जुड़े मुद्दों पर बातचीत हुई। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, अमेरिका के व्यापार और सीमा शुल्क अधिकारियों का दो सदस्यीय दल भारत आया था। इस दल ने 2 और 3 नवंबर को वाणिज्य मंत्रालय के अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय बातचीत की।
विज्ञापन


इस बातचीत का मुख्य फोकस सीमा शुल्क की प्रक्रियाओं को आसान बनाने पर रहा। प्रशासनिक नियमों से जुड़ी उन बाधाओं को दूर करने पर भी चर्चा हुई, जो व्यापार में रुकावट पैदा करती हैं। दोनों देशों के बीच व्यापार को आसान बनाने के तरीकों पर भी बात हुई।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, यह दो दिन की तकनीकी बातचीत थी। यह दोनों देशों के बीच व्यापार से जुड़े ढांचे को मजबूत करने की लगातार चल रही कोशिशों का हिस्सा है। इसमें डिजिटल सीमा शुल्क व्यवस्था को जोड़ने और आपूर्ति श्रृंखला की सुरक्षा बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन


व्यापार समझौते को लेकर क्या चल रही है बातचीत?
यह बातचीत भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) को लेकर चल रही वार्ता के बीच हुई है। इस समझौते का मकसद दोनों देशों के बाजारों तक पहुंच बेहतर बनाना है। इसके साथ ही व्यापार की रुकावटें कम करना और आर्थिक संबंध मजबूत करना भी इसका लक्ष्य है।

ये भी पढ़ें: 'चेहरा आंसुओं से भीगा हुआ था': ब्लू स्टार के बाद क्या देख इंदिरा टूट गई थीं? सोनिया की किताब में खुलासा

भारत और अमेरिका व्यापक द्विपक्षीय व्यापार समझौते की बातचीत के तहत एक अंतरिम व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की दिशा में काम कर रहे हैं।

पीयूष गोयल ने समझौते पर क्या बताया था?
इससे पहले 26 अक्टूबर को केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने इस समझौते को लेकर जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि दोनों देशों के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते पर ज्यादातर बातचीत पूरी हो चुकी है। अब बाकी बचे मुद्दों पर काम किया जा रहा है। नीदरलैंड की यात्रा के दौरान गोयल ने कहा था, हमने ज्यादातर बातचीत पूरी कर ली है और समझौते को अंतिम रूप दे रहे हैं।

रुबियो ने समझौते को लेकर क्या कहा था?
इससे पहले 20 अक्तूबर को अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो मुंबई आए थे। उन्होंने कहा था कि भारत और अमेरिका प्रस्तावित व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के काफी करीब हैं। कुछ ही मुद्दे बाकी हैं, जिन्हें सुलझाया जाना है।

पत्रकारों से बात करते हुए रुबियो ने कहा था, हम समझौते के बहुत, बहुत करीब हैं। उन्होंने आगे कहा था, मुझे लगता है कि कुछ ही मुद्दे बाकी हैं, जिन्हें अंतिम रूप देना है। इसलिए मुझे लगता है कि यह जल्द ही हो जाएगा।
विज्ञापन


भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते को लेकर बातचीत फरवरी 2025 में शुरू हुई थी। इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई चर्चा के बाद हुई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें