फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैसेट किंग के हत्यारे को भारत को सौंपेगा बांग्लादेश

Tue, 08 Nov 2016 11:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रऊफ
विज्ञापन
कैसेट किंग के नाम से प्रसिद्घ रहे टी सीरिज कपंनी के मालिक गुलशन कुमार का हत्यारा जल्द ही भारत के गिरफ्त में होगा। बांग्लादेश अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम केकरीबी दाऊद मर्चेंट उर्फ अब्दुर रऊफ को प्रत्यर्पित करने के लिए राजी हो गया है। बांग्लादेश की हामी भरने के लिए प्रत्यर्पण संबंधी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साल 2009 से बांग्लादेश केजेल में बंद मर्चेंट को हाल ही में रिहा किया गया है। 
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि बांग्लादेश इसी साल जनवरी में भी मर्चेंट के प्रत्यर्पण के लिए राजी हो गया था। मगर तब कुछ तकनीकी पेच के कारण प्रत्यर्पण संभव नहीं हुआ। अब तकनीकी पेच का हल निकाल लिया गया है और इसके साथ ही प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

गौरतलब है कि मर्चेंट को वर्ष 1997 में गुलशन कुमार की हत्या के मामले में दोषी करार दिया गया था। दोषी करार दिए जाने के बाद मर्चेंट पैरोल पर था। इसी दौरान वह फरार हो गया और बांग्लादेश में शरण ली। साल 2009 में उसे बांग्लादेश के ब्राह्मणबरिया गांव से गिरफ्तार कर लिया गया। मर्चेंट को वर्ष 2014 में रिहा करने के बाद फिर से गिरफ्तार कर लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें