फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में रहते हैं सबसे ज्यादा 'रिश्वतखोर', एशिया पैसेफिक में स्थिति सबसे खराब

Tue, 07 Mar 2017 05:40 PM IST
amarujala.com, Presented By : अनंत पालीवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
एशिया पैसेफिक क्षेत्र में वियतनाम के बाद भारत सबसे ज्यादा रिश्वत देने वाला देश बन गया है। भारत में दो-तिहाई से ज्यादा लोग किसी न किसी तरीके से  'चाय-पानी' के नाम से पैसे देते हैं, जिससे उनके सरकारी काम पूरे हो पाते हैं।
विज्ञापन


अधिकांश लोग जो इस तरह की रिश्वत देते हैं, उनमें लाइट, बिजली, फोन, पानी, सफाई और सड़क से जुड़ी समस्याएं को ठीक कराना होता है। 

69 फीसदी भारतीय देते हैं 'चाय-पानी' का खर्चा

ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल की रिपोर्ट के अनुसार लगभग 69 फीसदी भारतीय किसी न किसी तरीके से रिश्वत देते हैं। टॉप 5 देशों की लिस्ट में सबसे ऊपर नाम वियतनाम का है। भारत के बाद पाकिस्तान (40 फीसदी)का नाम है और चीन (26 फीसदी) इस लिस्ट में सबसे नीचे के स्तर पर है।

 सबसे कम रिश्वत लेने वाले देशों में जापान का नाम है जो कि 0.2 फीसदी है। इसके बाद दक्षिण कोरिया का नंबर आता है जहां केवल 3 फीसदी लोग रिश्वत लेते हैं। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

चीन में दिखी रिश्वत लेने के मामले में सबसे ज्यादा ग्रोथ

पिछले एक साल में चीन में रिश्वत लेने के मामलों में सबसे ज्यादा ग्रोथ दिखी है। चीन के 73 फीसदी लोगों ने कहा कि पिछले एक साल में रिश्वत लेने के मामले में सबसे ज्यादा तेजी देखी गई है।

भारत इसमें सातवें स्थान पर है, जिसके बाद पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, जापान, म्यांमार, श्रीलंका और थाईलैंड का नंबर आया है। ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल ने 16 देशों में इस सर्वे को किया था। 

पुलिस को दी गई सबसे ज्यादा रिश्वत

लोगों ने सर्वे में माना कि पुलिस को सबसे ज्यादा रिश्वत दी गई थी। सबसे ज्यादा रिश्वत अमीर लोगों के बजाए गरीब लोगों ने दी थी जिनकी संख्या 38 फीसदी है। सर्वे में लोगों से पूछा गया था कि उन्होने कितनी बार रिश्वत दी और इसको देने का तरीका क्या था।

इसमें पुलिस, जज या फिर न्यायिक सेवा से जुड़े कर्मचारी, शिक्षक, अस्पताल का स्टाफ और सरकारी कर्मियों को सबसे ज्यादा रिश्वत देने के बारे में उल्लेख किया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें