फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OPPO बना टीम इंडिया का नया स्पॉन्सर, 5 साल के लिए मिले अधिकार

Tue, 07 Mar 2017 04:28 PM IST
amarujala.com, Presented By : अनंत पालीवाल
विज्ञापन
टीम इंडिया - फोटो : twitter
विज्ञापन
मोबाइल कंपनी ओप्पो अगले 5 साल के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के लिए स्पॉन्सर बन गया है। कंपनी आगामी 1 अप्रैल से बीसीसीआई की सभी तरह की क्रिकेट टीमों की मुख्य प्रायोजक रहेगी।
विज्ञापन


इन टीमों में पुरुष टीम, महिला टीम, ए टीम और अंडर 19 टीम शामिल हैं। टीम ने कंपनी के साथ जो करार किया है, उसके अनुसार भारत में होने वाले प्रत्येक द्विपक्षीय मैच के लिए 41 करोड़ लोग और एशियन क्रिकेट काउंसिल व आईसीसी के मैच के लिए 1.56 करोड़ रुपये का बेस प्राइस तय किया है। 

स्टार इंडिया ने छोड़ा साथ

टीम इंडिया की जर्सी के वर्तमान स्पॉन्सर स्टार इंडिया ने फैसला किया कि वह जर्सी स्पॉन्सरशिप के लिए लगने वाली बोली में शामिल नहीं होगा। इस बात का खुलासा स्टार इंडिया के सीईओ उदय शंकर ने एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में किया।  
विज्ञापन


स्टार इंडिया के सीईओ उदय शंकर ने कहा कि देश में क्रिकेट के भविष्य को लेकर खड़ी हुई असमंजस की स्थिति के कारण उन्होंने यह कदम उठाया है। उन्होंने कहा, हमें गर्व है कि टीम इंडिया की जर्सी में नाम दिखना हमारे लिए गर्व का विषय है।

लेकिन वर्तमान में विभिन्न कारणों से  जिस तरह की अनिश्चित्ता की स्थिति भारतीय क्रिकेट में उत्पन्न हुई है। इस वजह से हम ऐसा निर्णय लेने के लिए मजबूर होना पड़ा। स्टार इंडिया का यह भी मानना है कि टीम इंडिया के भविष्य के दौरों को लेकर भी स्पष्टता नहीं है।   
विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी से दिखेगी ओप्पो वाली जर्सी

टीम इंडिया
बीसीसीआई और स्टार इंडिया के बीच करार इस साल मार्च के अंत में समाप्त होगा। आशा की जा रही थी कि चैंपियंस ट्रॉफी से पहले टीम इंडिया को नया स्पॉन्सर मिल जाएगा, जो कि हो गया है।  चैंपियंस ट्रॉफी 1 जून से इंग्लैंड में आयोजित की जाएगी।

स्टार इंडिया साल 2013 में टीम इंडिया से जुड़ा था। ऑस्ट्रेलिया के भारत दौरे के बाद स्टार इंडिया का बीबीसीआई के साथ स्पॉन्सरशिप का करार खत्म हो जाएगा। इसे देखते हुए बीसीसीआई ने नए स्पॉन्सरशिप के लिए नई निविदाएं आमंत्रित की थी। इसके अनुसार जो कंपनी स्पॉन्सरशिप हासिल करेगी उसका लोगो भारत की पुरुष, महिला और जूनियर क्रिकेट टीम की जर्सी में दिखाई देगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें