फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक से 'मोस्ट फेवर्ड नेशन' का दर्जा छीन सकता है भारत, PM ने बुलाई बैठक

Tue, 27 Sep 2016 05:20 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : Getty Images
विज्ञापन
सिंधु जल संधि की समीक्षा के एक दिन बाद भारत ने पाकिस्तान को दिए गए मोस्ट फेवर्ड नेशन के दर्जे की समीक्षा के लिए बैठक बुलाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 सितंबर को इस संदर्भ में बैठक करेंगे। इस बैठक में विदेश और वाणिज्य मंत्रालय के अधिकारी बैठक में शामिल होंगे। 
विज्ञापन


मोदी सरकार का यह कदम उन्हीं कोशिशों का हिस्सा है, जिसके तहत उड़ी हमले के बाद डिप्लोमेटिक तरीकों के अलावा भारत सरकार पाकिस्तान पर दबाव बना रही है। 18 सितंबर को उड़ी हमले में 18 भारतीय सैनिक मारे गए थे, इसके बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान पर दबाव बनाने के प्रयास तेज कर दिए हैं। 

बता दें कि भारत की ओर से पाकिस्तान को दिया गया यह दर्जा एक तरफा है। पाकिस्तान ने भारत को ऐसा कोई स्टेटस नहीं दिया है। भारत ने पाकिस्तान को 1999 में मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा दिया था। पाकिस्तान ने 2012 में भारत को एमएफएन यानी विशेष तरजीह देश का दर्जा देने का ऐलान किया था, लेकिन वादा नहीं निभाया। 
विज्ञापन

तुलबुल प्रोजेक्ट दोबारा शुरू कर सकता है भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में 58 साल पुरानी सिंधु जल संधि की समीक्षा की थी। इस संधि के तहत दोनों देशों के बीच 6 नदियों का पानी साझा होता है। 

पाकिस्तान के खिलाफ आक्रामक रूख अख्तियार करते हुए भारत ने सोमवार को सिंधु जल आयोग की बैठक को सस्पेंड कर दिया। इसके साथ सरकार ने निर्णय लिया कि भारत नदियों के पानी पूरा उपयोग करेगा। इसके अलावा भारत सरकार ने यह भी संकेत दिया कि जम्मू कश्मीर में तुलबुल प्रोजेक्ट का निर्माण दोबारा शुरू कर सकता है। 

 

संतोष गंगवार ने भी दिया संकेत

- फोटो : PTI
सिंधु जल समझौते पर समीक्षा बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि खून और पानी साथ-साथ नहीं बह सकते। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक भारत सिंधु जल संधि को तोड़ भी सकता है अगर पाकिस्तान ने आतंकियों पर लगाम नहीं लगाई। 

केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने भी सोमवार को कहा था कि पाकिस्तान हम पर हमला करता रहे और हम उन्हें एमएफएन का दर्जा दें, इसका कोई मतलब नहीं है। उनसे पूछा गया कि दोनों देशों के बीच व्यापार की मात्रा कम होने से क्या इस कदम का कोई लाभ होगा? इस पर उन्होंने कहा कि बात व्यापार की मात्रा की नहीं है, यह इससे ऊपर की बात है।
विज्ञापन

क्या है विशेष तरजीह देश (मोस्ट फेवर्ड नेशन) का स्टेट्स

- फोटो : Getty Images
विश्व व्यापार संगठन और अंतरराष्ट्रीय व्यापार नियमों को लेकर विशेष तरजीह राष्ट्र (मोस्ट फेवर्ड नेशन) का दर्जा दिया जाता है। मोस्ट फेवर्ड नेशन स्टेट्स दिए जाने पर दूसरा देश इस बात को लेकर आश्वस्त रहता है कि उसे व्यापार में नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा। भारत ने पाकिस्तान को 1996 में एमएफएन का दर्जा दिया था। इसकी वजह से पाकिस्तान को अधिक आयात कोटा और कम ट्रेड टैरिफ मिलता है। हालांकि, बदले में पाकिस्तान ने आश्वासन देने के बावजूद भारत को अब तक एमएफएन दर्जा नहीं दिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें