फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi: जी-7 और यूक्रेन शांति सम्मेलन में भाग लेगा भारत, पीएम मोदी ने कहा- वैश्विक शांति-सुरक्षा के लिए अहम

Mon, 20 May 2024 03:38 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

इटली 13 से 15 जून तक जी-7 बैठक की मेजबानी कर रहा है, जबकि यूक्रेन शांति सम्मेलन की मेजबानी 15 से 16 जून तक स्विट्जरलैंड करेगा। पीएम मोदी ने कहा कि शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत को निमंत्रण दिया गया, जो कि अंतरराष्ट्रीय मामलों में इसके महत्व और योगदान को दर्शाता है।
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने जी-7 बैठक और यूक्रेन शांति शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले हैं। उन्होंने इसका जिक्र करते हुए कहा कि भारत वैश्विक शांति, सुरक्षा और विकास के एजेंडे को बढ़ावा देने वाले सभी महत्वपूर्ण शिखर सम्मेलनों में भाग लेगा।
विज्ञापन


एक साक्षात्कार में पीएम मोदी ने कहा कि भारत इन शिखर सम्मेलनों में वैश्विक संवाद को आकार देने, मानव केंद्रित विकास, समृद्धि और शांतिपूर्ण दुनिया की दृष्टि को आगे बढ़ाने के लिए ग्लोबल साउथ की आवाज बनेगा। उन्होंने आगे कहा, "भागीदारी का स्तर समय, लॉजिस्टिक और सामानांतर प्रतिबद्धताओं का कारक होगा।"

बता दें कि इटली 13 से 15 जून तक जी-7 बैठक की मेजबानी कर रहा है, जबकि यूक्रेन शांति सम्मेलन की मेजबानी 15 से 16 जून तक स्विट्जरलैंड करेगा। पीएम मोदी ने कहा कि शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत को निमंत्रण दिया गया, जो कि अंतरराष्ट्रीय मामलों में इसके महत्व और योगदान को दर्शाता है। उन्होंने आगे कहा, "ये वसुधैव कुटुंबकम (दुनिया एक परिवार है) के हमारे विचार को ध्यान में रखते हुए हमारे मजबूत वैश्विक जुड़ाव को दर्शाते हैं।" पीएम मोदी ने कहा कि भारत वैश्विक शांति, सुरक्षा और विकास के एजेंडे को बढ़ावा देने वाले सभी अहम शिखर सम्मेलनों में हिस्सा लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें