भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस दौरे पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से मुलाकात की। इस मुकाकात के बाद प्रेस कांफ्रेस में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने कहा कि भारत जल्द ही एससीओ का मेंबर बनेगा। इस दौरान दोनों ही देशों की शीर्ष नेताओं ने दोनों देशों के बीच सहयोग को जारी रखने की बात कही।
सेंट पीटर्सबर्ग में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने कहा कि भारत एक सप्ताह के भीतर शंघाई को-ऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन का सदस्य बन जाएगा।
India to formally become #SCO member within a week, says Russian President Vladimir Putin.— Press Trust of India (@PTI_News) June 1, 2017
बता दें कि शंघाई को-ऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन मौजूदा समय में 6 देशों का समूह है। इसमें भारत और पाकिस्तान दोनों को शामिल करने का फैसला हुआ है। हालांकि भारत ने इसमें जल्दी बाजी मार ली है। शंघाई को-ऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन यानि एससीओ में चीन, रूस, कजाखिस्तान, किर्गिस्तान, तजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान शामिल हैं। जल्द ही भारत और पाकिस्तान भी इसके सदस्य बन जाएंगे।
सेंट पीटर्सबर्ग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दुनिया भर में आपसी संबंधों में उतार चढ़ाव के बावजूद भारत और रूस के संबंध हमेशा एक जैसे ही रहे हैं।
In relations there are ups and downs but India and Russia have not seen ups and down in their relations: PM Modi in meeting with Pres Putin pic.twitter.com/HyWi4rlBit— ANI (@ANI_news) June 1, 2017