फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरासत ट्रेन के संरक्षण के लिए भारत-ताइवान ने साझा की सूचना

Tue, 20 Oct 2020 06:12 AM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारत-ताइवान - फोटो : Social media
विज्ञापन

भारत और ताइवान के पास पर्वतीय विरासत रेल सेवा हैं और जलवायु परिवर्तन के कारण बढ़ती प्राकृतिक आपदाओं के बीच इसके संरक्षण, रखरखाव व संवर्धन के लिए दोनों देशों ने सूचना का आदान-प्रदान किया है। अधिकारियों ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


भारत के पास यूनेस्को विश्व विरासत वाले रेल रूट हैं और तकनीकी तौर पर उसका प्रबंधन कर रहा है, वहीं पारिस्थितिकी संवेदनशील पर्यटन मॉडल बनाने में ताइवान का अनुभव उल्लेखनीय है। हाल ही में भारत-ताइवान ने रेलवे सांस्कृतिक विरासत संरक्षण पर वर्चुअल सेमिनार में विरासत पर्यटन को बढ़ावा देने पर विचार-विमर्श किया था। भारत में पर्वतीय रेलवे में कालका-शिमला रेलवे, दार्जिलिंग हिमालयी रेलवे और नीलगिरी रेलवे है। वहीं, ताइवान में अलीशान वन रेलवे है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें