भारत ने सोमवार को कहा कि मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद और उसके साथियों के खिलाफ कार्रवाई आतंकवाद एवं हिंसक उग्रवाद के दोहरे खतरे से क्षेत्र को मुक्त बनाने की दिशा में पहला तार्किक कदम है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने बताया, ‘हाफिज सईद एक अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी, मुंबई आतंकवादी हमलों का मास्टरमाइंड और लश्कर ए ताइबा/जमाद उद दावा और उनसे संबद्ध संगठनों के जरिए पाकिस्तान के पड़ोसियों के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए जिम्मेदार है।’
उन्होंने कहा, ‘उसके, उसके आतंकवादी संगठनों और उसके सहयोगियों के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रभावशाली कार्रवाई उसे न्याय के दायरे में लाने और आतंकवाद एवं हिंसक उग्रवाद के दोहरे खतरे से हमारे क्षेत्र को मुक्त बनाने के लिए पहला तार्किक कदम है।’