भारत में निर्मित मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-1 का मंगलवार को सफल परीक्षण किया गया। परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम इस मिसाइल का परीक्षण ओडीसा के तटीय हिस्से पर एक परीक्षण रेंज से किया गया।
आपको बता दें अग्नि-1 बैलिस्टिक मिसाइल सशस्त्र बलों में शामिल की जा चुकी है। सतह से सतह पर मार करने वाली यह एक मिसाइल ठोस ईंधन से चलती है। यह 12 टन वजनी और 15 मीटर लंबी मिसाइल अत्याधुनिक तकनीक से लैस है।
अग्नि-1 को डीआरडीओ की एक प्रमुख मिसाइल विकास प्रयोगशाला ‘एडवांस्ड सिस्टम्स लेबोरेटॅरी’ने विकसित किया है। इस काम में रक्षा अनुसंधान विकास प्रयोगशाला और अनुसंधान केंद्र इमारत के साथ हैदराबाद के भारत डायनेमिक्स लिमिटेड ने भी सहयोग किया है।
India successfully test-fired indigenously built nuclear-capable intermediate range Agni-I ballistic missile from Odisha coast— ANI (@ANI_news) November 22, 2016