पृथ्वी-2 मिसाइल का सफल परीक्षण
- फोटो : Reuters
देश की सैन्य शक्ति को बढ़ाने वाली मिसाइल पृथ्वी-2 अब जल्द ही भारतीय सेना को मिल जाएगी। आज भारत ने पृथ्वी-2 मिसाइल का ओड़िसा के चांदीपुर में किया सफल परीक्षण किया।
India successfully test fires Prithvi-II missile from test range at Chandipur (Odisha).
— ANI (@ANI_news) May 18, 2016
चांदीपुर रेंज में यह मिसाइल परीक्षण सुबह 9.40 मिनट पर किया गया। यह मिसाइल सतह से सतह पर वार करने में कारगर है। इसे मोबाइल लांचर के जरिए लांच किया गया। सूत्रों के मुताबिक पहले दो परीक्षण किए जाने की उम्मीद योजना थी। पर एक ही टेस्ट में मिली सफलता के बाद दूसरे मिसाइल टेस्ट को नहीं किया गया।
इस पहले एक साथ दो मिसाइल टेस्ट परीक्षण 12 अक्टूबर, 2009 को किया गया था और तब परीक्षण पूरी तरह से सफल रहा था। पृथ्वी-2 मिसाइल की मारक क्षमता 350 किलोमीटर है और यह मिसाइल 500-1000 किग्रा के वारहेड ले जा सकती है।