फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमन के अदन हवाई अड्डे पर विस्फोट की भारत ने की निंदा, 25 लोगों की हुई थी मौत

Thu, 31 Dec 2020 05:46 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

यमन के अदन हवाई अड्डे पर विस्फोट की घटना की भारत सरकार ने निंदा की है। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने गुरुवार को कहा, 'हाल ही में गठित सरकार के कैबिनेट सदस्यों के आने पर कल (बुधवार) अदन हवाई अड्डे पर विस्फोट की भारत कड़ी निंदा करता है। हम हमले में मारे गए लोगों, यमन के जनता और पीड़ित परिवारों के प्रति गंभीर संवेदना व्यक्त करते हैं।'

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि यमन के दक्षिणी शहर अदन के हवाई अड्डे पर बुधवार को भीषण धमाका हुआ था। यह धमाका नव गठित कैबिनेट के सदस्यों को लेकर आए विमान के हवाई अड्डे पर उतरने के कुछ देर बाद हुआ। इस धमाके की चपेट में आकर 25 लोगों की मौत हो गई जबकि 110 लोग घायल हुए हैं। धमाके की वजह की जानकारी नहीं मिली है और न किसी संगठन ने जिम्मेदारी ली है।
 
उल्लेखनीय है कि प्रतिद्वंद्वी दक्षिणी अलगाववादियों के साथ समझौते के बाद मंत्रिमंडल में फेरबदल होने और पिछले हफ्ते शपथ ग्रहण करने के बाद प्रधानमंत्री मईन अब्दुल मलिक सईद के नेतृत्व में मंत्री अदन लौट रहे थे। बता दें कि देश में वर्षों तक चले गृह युद्ध के दौरान यमन की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार सऊदी अरब की राजधानी रियाद से स्व निर्वासित स्थिति में काम कर रही थी।

विज्ञापन

विस्फोट में 25 लोगों की मौत, 110 अन्य घायल

यमन के दक्षिणी शहर अदन के हवाई अड्डे पर नव गठित कैबिनेट के सदस्यों को लेकर आए विमान के उतरने के कुछ देर बाद बुधवार को हुए भीषण विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है और अन्य 110 लोग घायल हुए हैं। सुरक्षा अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यमन की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार ने कहा कि ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने हवाई अड्डे पर चार बैलिस्टिक मिसाइल दागीं। विद्रोही अधिकारियों ने फोन का कोई जवाब नहीं दिया। घटना में हालांकि सरकार के विमान में सवार कोई हताहत नहीं हुआ है।

अधिकारियों ने बताया कि बाद में शहर में एक और विस्फोट हुआ। यह विस्फोट उस ‘पैलेस’ के पास हुआ, जिसमें कैबिनेट के सदस्यों को ले जाया गया था। वीडियो फुटेज में दिख रहा है कि सरकारी प्रतिनिधिमंडल के विमान से बाहर आते ही धमाका हुआ। सरकारी विमान में सवार कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ और कई मंत्रियों को वापस विमान में सवार होते हुए देखा गया।

...लगा कि ड्रोन हमला था

सरकारी विमान में सवार यमन के संचार मंत्री नजीब अल अवग ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ (एपी) को बताया कि उन्होंने दो धमाकों की आवाज सुनी और ऐसा लगा कि यह ड्रोन हमला था। यमन के प्रधानमंत्री मईन अब्दुल मलिक सईद और अन्य को धमाके के तुरंत बाद हवाई अड्डे से शहर स्थित 'मशिक पैलेस' ले जाया गया।

यमन के विदेश मंत्री अहमद अवाद बिन मुबारक ने हूती विद्रोहियों को हमले के लिए जिम्मेदार ठहराया है। उनके मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि हवाई अड्डे पर चार बैलिस्टिक मिसाइल दागी गईं और ‘पैलेस’ (मंत्रिमंडल का मुख्यालय) पर ड्रोन हमले किए गए। उन्होंने हालांकि कोई सबूत मुहैया नहीं कराए।
विज्ञापन

...और बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

यमन के स्वास्थ्य मंत्री कासिम बुहैबुह ने एक ट्वीट में बताया कि हवाई अड्डे पर हुए हमलों में कम से कम 25 लोग मारे गए और अन्य 110 घायल हुए हैं। उन्होंने मृतक संख्या और बढ़ने के संकेत भी दिए, क्योंकि कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस, संयुक्त अरब अमीरात के मंत्री अनवर र्गागश, यमन में अमेरिकी राजदूत क्रिस्टोफर हेनजल सहित मिस्र, जोर्डन और अन्य अरब देशों ने भी अदन में हुए हमलों की निंदा की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें