फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक प्रधानमंत्री इमरान खान के बयान पर भारत ने दिया करारा जवाब

Tue, 23 Oct 2018 12:07 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत ने कश्मीर पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के बयान को ‘बेहद खेदजनक’ बताया और कहा कि दूसरे देश के आंतरिक मामलों में बयानबाजी करने की बजाए इस्लामाबाद को अपनी सरजमीं पर सक्रिय आंतकवादी ठिकानों को ध्वस्त करना चाहिए। 

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने इमरान के बयान के बारे में पूछे जाने पर कहा कि आतंक तथा हिंसा को समर्थन देकर बातचीत पर पाकिस्तान का धोखेबाजी भरा रुख पूरी दुनिया के सामने उजागर हो गया है।

विज्ञापन

कश्मीर में हिंसा को लेकर इमरान ने किया ट्वीट

कश्मीर में हिंसा पर खान ने सोमवार को कहा कि वक्त आ गया है कि भारत को यह समझना चाहिए कि उसे कश्मीर मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव और कश्मीर की जनता की इच्छा के अनुरूप बातचीत के जरिये सुलझाने के लिए आगे बढ़ना चाहिए।

खान ने ट्वीट किया, 'भारतीय सुरक्षा बलों द्वारा.....बेगुनाह कश्मीरियों की हत्या के नए चक्र की कड़ी निंदा करता हूं। भारत के लिए समय आ गया है कि वह कश्मीर मसले को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों के अनुरूप बातचीत से सुलझाए।’  इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान के नेतृत्व को अपने मुल्क के घरेलू मसलों को सुलझाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस्लामाबाद को भारत और उसके पड़ोसी देशों के खिलाफ आतंकियों और आतंकी गतिविधियों को महिमामंडित करने से बाज आना चाहिए।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें