फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haj Yatra: हज के लिए भारत-सऊदी अरब के बीच द्विपक्षीय समझौता, इस साल 1.75 लाख लोग कर सकेंगे यात्रा

Mon, 13 Jan 2025 06:51 PM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जेद्दा

सार

भारत सरकार के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने जेद्दा में सऊदी हज और उमरा मंत्री डॉ. तौफीक बिन फौजान अल-राबिया के साथ हज समझौते 2025 पर हस्ताक्षर किए।
 
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और उमरा मंत्री डॉ. तौफीक बिन फौजान अल-राबिया - फोटो : एक्स/@KirenRijiju
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। हज के लिए भारत और सऊदी अरब ने एक द्विपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के तहत 2025 में नई दिल्ली को वार्षिक हज यात्रा के लिए 1,75,025 हजयात्रियों का कोटा आवंटित किया गया है। केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने एक्स पर इसकी जानकारी दी। 

विज्ञापन


इन लोगों के बीच समझौता
भारत सरकार के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने जेद्दा में सऊदी हज और उमरा मंत्री डॉ. तौफीक बिन फौजान अल-राबिया के साथ हज समझौते 2025 पर हस्ताक्षर किए।

विज्ञापन


डेढ़ लाख से अधिक लोग जाएंगे हज यात्रा पर 
उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा, 'इस साल हज के लिए सऊदी हज और उमरा मंत्री राबिया के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किया गया। भारत के लिए हज 2025 का कोटा 1,75,025 यात्रियों का तय किया गया। हम अपने हज यात्रियों को सर्वोत्तम सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।'

उन्होंने आगे कहा, 'डॉ. तौफीक बिन फौजान अल-राबिया से मुलाकात के दौरान हमने हज 2025 से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की और भारतीय हज यात्रियों के लिए अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए कदम उठाने पर विचार किया। इससे हमारे द्विपक्षीय संबंधों को भी मजबूती मिलेगी।'

विज्ञापन


पीएम मोदी ने जताई खुशी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस समझौते पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह भारत से हज यात्रियों के लिए उत्साहजनक खबर है। उन्होंने कहा, 'हमारी सरकार तीर्थयात्रियों के लिए बेहतर अनुभव सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।'



राज्यसभा में पिछले महीने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में रिजिजू ने बताया था कि 2025 के लिए कोटा का वितरण पहले जैसा ही रहेगा, जिसमें 70 प्रतिशत कोटा हज कमिटी ऑफ इंडिया (HCoI) और 30 प्रतिशत कोटा हज ग्रुप ऑर्गनाइजेशन (HGOs) को आवंटित किया गया है। रिजिजू ने यह भी बताया कि पिछले पांच वर्षों में हज कोटे का वितरण 70:30 से लेकर 80:20 के बीच रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें