फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैन्य ठिकानों में आतंकी हमलों पर पाक को करारा जवाब दे मोदी सरकार: कांग्रेस

Sat, 10 Feb 2018 08:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस ने सरकार से अपील की है कि लगातार पाकिस्तान खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर हमारे सैनिक ठिकानों पर हो रहे आतंकी हमलों का ठोस और करारा जवाब दे। 
विज्ञापन


कांग्रेस का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भले ही विदेश यात्रा पर हैं लेकिन सुंजवां सेना कैंप में हमले के बाद चल रहे सैनिक ऑपरेशन पर अपनी विशेष निगरानी रखें। कांग्रेस का कहना है कि गंभीर चिंता की बात ये है कि आतंकवादी सैनिक परिवारों के परिसर में घुस आए हैं जहां बच्चे और महिलाएं हैं। 

कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला का कहना है कि अभी इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। पार्टी इस मुद्दे पर कोई राजनीति भी नहीं करना चाहिए। जबकि मुंबई 26/11 हमले के बाद नरेंद्र मोदी ताज होटल के नीचे खड़े होकर राजनीति कर रहे थे। 
विज्ञापन


कांग्रेस सरकार और सेना के साथ है। हमले में घायल और मृतकों के परिवार के प्रति हमारी संवदेना है। चिंता इसलिए अधिक है कि 2014 से अब तक पुलिस और सैनिक ठिकानों पर 14 बड़े हमले हो चुके हैं। 
बीते 41 दिन में 14 जवानों की मौत हुई है। जबकि चार सालों में 342 जवान वीर गति को प्राप्त हुए हैं। इस दौरान पाकिस्तान ने 2555 बार सीज फायर का उल्ल्घंन किया जो गहन चिंता का विषय है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें