फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत बोला- कूटनीति से निकलेगा हल, चीन ने कहा- पहले बॉर्डर से पीछे हटें भारतीय सैनिक

Thu, 06 Jul 2017 09:28 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
- फोटो : AP
विज्ञापन
डोकलाम विवाद पर चीन के  राजनीतिक सलाहकार ली या ने कहा कि भारतीय सेना को पीछे हटना होगा। वह सुरक्षा के नाम पर किसी अन्य देश की सीमा में नहीं घुस सकता। भारत और चीन के बीच बातचीत के लिए यह पहली शर्त है। 
विज्ञापन
...This is the precondition for any meaningful dialogue between China and India: Li Ya (Political Counselor, Chinese Embassy in India) pic.twitter.com/0maxjaYrfJ — ANI (@ANI_news) July 6, 2017
As far as solution is concerned Indian troops must pull back to Indian side of the boundary unconditionally and immediately...(contd.):Li Ya pic.twitter.com/C1C0T45KhH — ANI (@ANI_news) July 6, 2017
विज्ञापन


वहीं  भारत और चीन के बीच चल रहे सीमा विवाद पर भारत ने इसका कोई कूटनीतिक रास्ता निकालने की बात कही है। बुधवार को राज्य रक्षा मंत्री सुभाष भाम्रे ने कहा कि सिक्किम-भूटान-तिब्बत तिराहे पर चल रहा विवाद केवल कूटनीतिक तरीके से हल किया जा सकता है। हम यहीं चाहते हैं। 

उन्होंने आगे कहा कि चीनी सैनिक वहीं रहें जहां वह पहले थे, उन्होंने भूटान की सीमा में प्रवेश किया है। उन्हें भूटान की सीमा में नहीं घुसना चाहिए, यह हमारी सुरक्षा से जुड़ा मामला है और यही हमारा स्टैंड है। 

वहीं चीनी अखबार ने दावा किया है कि चीनी सेना ने डोकलाम सीमा पर सैन्य अभ्यास किया है, जिसमें 96बी टैंक का इस्तेमाल किया गया। अखबार ने यह भी कहा है कि यह अभ्यास भारत की गलतफहमी दूर करने के लिए है। 

गौरतलब है कि भारत और चीन के बीच बुधवार को चीन ने भारत पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया है। चीन ने कहा था कि भारत डोकलाम को ट्राई-जंक्शन का हिस्सा बता रहा है,जोकि गलत है। चीन ने कहा कि भारत डोकलाम को लेकर जानबूझकर लोगों में भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहा है, जबकि डोकलाम ट्राई जंक्शन का हिस्सा नहीं है। 
विज्ञापन

चीन लगा रहा भारत पर आरोप

- फोटो : AFP
साथ ही चीन ने ये भी कहा था कि चीनी सैनिक जिस जगह सड़क बना रहे थे, वो माउंट गिप्मोची से 2000 मीटर दूर है। चीन ने भारत को धमकाते हुए सेना को हटाने पर जोर दिया और कहा कि भारतीय सैनिकों को वापस लौटना ही होगा।

वहीं गेंग ने भारत को 1890 चीन-ब्रिटेन की संधि को नजरअंदाज करने का आरोप भी लगाया है। गेंग ने 1890 की संधि का हवाला देते हुए कहा कि सिक्किम सेक्टर की बाउंड्री सड़क निर्माण की जगह से 2 हजार मीटर दूर है। सिक्किम सेक्टर की सीमा माउंट गिप्मोची तक है।

गेंग ने तो यहां तक कह दिया कि ट्राई जंक्शन और भारत-भूटान-चीन का इस सड़क को लेकर विवाद ही नहीं होना था। क्योंकि सड़क निर्माण तो चीनी क्षेत्र में हो रहा था। 

गौरतलब है कि चीनी सैनिक भारतीय सीमा के पास निर्माण कार्य कर रहे थे, जिसे भारतीय सैनिकों ने रोक दिया। इस घटना के बाद से अबतक दोनों देशों के बीच तनाव बना हुआ है और दोनों ही देशों के 3 हजार से अधिक सैनिक आमने-सामने हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें