उन्होंने बताया कि इसरो की अगले तीन साल में 50 सेटेलाइट को छोड़े जाने की तैयारी है। इनमें से 22 सेटेटलाइट 2019 में प्रक्षेपित किए जाएंगे जोकि इसरो के इतिहास में एक साल में सबसे अधिक होंगे।
इस साल भी इसरो की योजना हर महीने कम से कम दो सेटेलाइट छोड़ने की है। हमारा अगला मिशन पीएसएलवी सी42 है जोकि नोवासैट और एस1-4 को प्रक्षेपित करेगा। ये दोनों कमर्शियल सेटेलाइट ब्रिटेन के हैं। इनको सितंबर में प्रक्षेपित करने की योजना है।