एडीआर की रिपोर्ट में कहा गया है कि कर्नाटक के 14 फीसदी विधायक अरबपति (100 करोड़ रुपये) हैं, जो कि देश में सबसे अधिक है। राज्य में विधायकों की औसत संपत्ति 64.3 करोड़ रुपये बताई गई है। शीर्ष दस में सबसे अमीर विधायकों में से चार कांग्रेस से हैं।
देश के विधायकों की संपत्ति को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सबसे अमीर विधायक के पास 1,400 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है, जबकि पश्चिम बंगाल के एक विधायक के पास दो हजार रुपये भी नहीं है।
ज्यादातर करोड़पति ही चुने गए
कर्नाटक के बाकी विधायक जो अमीरों की लिस्ट में हैं, उसमें 23वें नंबर पर खनन कारोबारी गली जनार्दन रेड्डी हैं। रेड्डी की अधिकांश संपत्ति उनकी पत्नी अरुणा लक्ष्मी के नाम पर घोषित की गई है। रेड्डी ने अपनी नई पार्टी, कल्याण राज्य प्रगति पक्ष (केआरपीपी) के साथ 2023 का विधानसभा चुनाव भी लड़ा था। हाल के विधानसभा चुनावों में कर्नाटक में देश में सबसे अधिक अरबपति चुने गए, जिनमें से 32 के पास 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति थी।
किस पार्टी के कितने विधायक अमीर
बता दें, शीर्ष दस में सबसे अमीर विधायकों में से चार कांग्रेस से हैं। वहीं तीन भाजपा से हैं। इस रिपोर्ट के सामने आने से पार्टियों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई है।
शिवकुमार की सफाई
संपत्ति के बारे में पूछे जाने पर डीके शिवकुमार का कहना है कि वह सबसे अमीर नहीं हैं, लेकिन गरीब भी नहीं हैं। ये ऐसी संपत्तियां हैं जो मैंने लंबी अवधि में हासिल की हैं।
डीके व्यापारी हैं: कांग्रेस
कांग्रेस के विधायक रिजवान अरशद ने कहा किडीके शिवकुमार व्यवसायी हैं। और इसमें गलत क्या है? भाजपा विधायकों को भी देखें, खासकर खनन घोटालों के आरोपियों को।
भाजपा का पलटवार
कर्नाटक भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश कुमार ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस को अमीर लोगों से प्यार है। हमारी पार्टी में उन लोगों को न्याय मिला है जो खनन घोटालों में शामिल थे।