देश के सबसे अमीर भिखारियों की सूची में तीसरे नंबर पर मुंबई की रहने वाली गीता हैं। गीता मुंबई के चरनी रोड के पास भीख मांगती है। बताया गया है कि गीता ने भीख मांगकर जमा किए गए पैसों से मुंबई में एक फ्लैट खरीद लिया है, जिसमें वे अपने भाई के साथ रहती हैं। गीता प्रतिदिन भीख मांगकर 1,500 रुपये से अधिक कमाती है। इस तरह वे प्रतिमाह 45 हजार से अधिक कमाती हैं।
पुलिस ने खोजी इतनी संपत्ति
रिपोर्ट के मुताबिक, कथित तौर पर भीख मांग कर अपना गुजारा करने वाले बुरजू चंद्र आजाद के पास गोवंडी में घर, 8.77 लाख रुपये खाते में जमा और लगभग 1.5 लाख रुपये नकद हैं। वर्ष 2019 में रेल दुर्घटना में अपनी जान गंवाने के बाद उनकी सारी संपत्ति मुंबई पुलिस ने ढूंढ कर निकाली थी।
पटना में रेलवे स्टेशन के करोड़पति भिखारी
बिहार के पटना में रेल प्लेटफॉर्म पर भीख मांगने वाले पप्पू भी अमीर भिखारियों की सूची में पांचवें नंबर पर आते हैं। एक दुर्घटना में पैर फ्रैक्चर हो जाने के बाद पप्पू ने पटना के रेलवे स्टेशनों पर भीख मांगने का काम शुरू किया था। कुछ रिपोर्टों के अनुसार, पप्पू कुमार के पास लगभग 1.25 करोड़ रुपये की संपत्ति है।
फिर भी लोगों से यह कह कर भीख मांगते हैं कि कई दिनों से कुछ भी खाया पिया नहीं हैं, कुछ खाने के लिए रुपए दे दो। अक्सर लोग इनकी हालत देखकर और तरस खाकर भीख दे ही देते हैं। पप्पू कुमार अपने लड़के को इंग्लिश मीडियम स्कूल से पढ़ा रहे हैं, है ना मजेदार पप्पू कुमार की कहानी।