फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर के हालात पर पाकिस्तान ने भारतीय उच्चायुक्त को किया तलब

Tue, 12 Jul 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आतंकी बुरहान मुजफ्फर वानी की मुठभेड़ में मौत और उसके बाद हिंसा से निपटने की सुरक्षा बलों की कार्रवाई की पाकिस्तान द्वारा आलोचना पर भारत ने पलटवार किया है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने कहा है कि पाकिस्तान को पीओके के बारे में सोचना चाहिए जहां मानवाधिकार हनन की घटनाएं हो रही है।
विज्ञापन


कश्मीर के बारे में बोलने का हक पाकिस्तान को नहीं हैं। कश्मीर का मसला भारत का आंतरिक मामला है। इससे पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने आतंकी बुरहान वानी को मारे जाने की घटना को एक्सट्रा ज्यूडिसियल किलिंग बताते हुए आलोचना की थी। उन्होंने कहा था कि यह न्यायपूर्ण नहीं है।

उन्होंने कश्मीर में भारतीय सेना को आक्रामक बताते हुए कार्रवाई की आलोचना की थी। पाकिस्तान ने विदेश मंत्रालय के जरिए कहा था कि कश्मीर में बेगुनाहों को गोली मारी जा रही है। नवाज शरीफ ने इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठाने की भी चेतावनी दी थी।
विज्ञापन


इसके अलावा आंतकी हाफिज सईद और हिजबुल मुजाहिदीन के सरगना सैयद सलाउद्दीन ने बुरहान वानी को शहीद बताया था और पाकिस्तान से इस मसले का फायदा उठाने की अपील की थी।
विज्ञापन

कश्‍मीर के हालात पर पाक ने भारतीय उच्‍चायुक्त को तलब किया

पाकिस्तानी झंडा - फोटो : pti
पाकिस्तान ने कश्मीर में हिज्बुल मुजाहिदीन कमांडर बुरहान वानी समेत अन्य लोगों के मारे जाने और कश्मीर के हालात पर चिंता वक्त करते हुए सोमवार को भारतीय उच्‍चायुक्त को तलब किया। पाकिस्तान ने भारत पर कश्मीर में लोगों के मौलिक अध‌िकारों के उल्लंघन का अरोप लगाया है और दोषी लोगों के खिलाफ निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की जांच की मांग की है।

जारी एक बयान में विदेश सचिव ने कहा है कि शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे बेगुनाह नागरिकों पर अत्यधिक बल प्रयोग निंदनीय है और जीवन के अधिकार, अभिव्यक्ति और विचारों की आजादी के अधिकार, शांतिपूर्ण प्रदर्शन के अधिकार, शांतिपूर्ण तरीके से एकत्रित होने के अधिकार और अन्य मौलिक अधिकारों का खुल्लम-खुल्ला उल्लंघन है।

बयान के अनुसार विदेश सचिव ने भारतीय सुरक्षा बलों द्वारा शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी की भी निंदा की। वहीं उन्होंने कहा है कि कश्मीर में हो रही मौतों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर अधिक बल प्रयोग करना किसी भी हाल में मंजूर नहीं होगा।




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें