फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहद कठिन हुई कोहिनूर के भारत आने की संभावना, जानिए वजह

Wed, 27 Jul 2016 01:36 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
बेहद खूबसूरत है कोहिनूर - फोटो : Getty
विज्ञापन
भारत जहां सुप्रीम कोर्ट में कोहिनूर को वापस लाने के बारे नए सिरे से अपील करने जा रहा है, वहीं ब्रिटेन ने भारत के दावे को कानूनी तौर पर कमजोर करार दिया है।
विज्ञापन


ब्रिटानी सरकार में एशिया और पैसेफिक अफेयर्स मंत्री अलोक शर्मा का कहना है कि ‌ब्रिटानी सरकार का कोहिनूर को लेकर मानना है कि कानूनी तौर पर कोई आधार नहीं बनता है कि जिससे हीरे को लौटाया जाए।

सूत्रों के अनुसार सरकार आगामी 15 अगस्त से पहले सुप्रीम कोर्ट में कोहिनूर को वापस लाने के लिए नई अपील पेश कर सकती है। साथ ही अब कानूनी के बजाय भारत डिप्लोमैटिक चैनल का उपयोग कर 108 कैरेट के इस हीरे को वापस लाने की कवायद में जुटेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

थेरेसा के एजेंडे में नहीं है कोहिनूर हीरे लौटाना 

कोहिनूर हीरा एक बार फिर से अचानक ही चर्चा में आ गया - फोटो : Getty
भारत दौरे पर पहुंचे आलोक शर्मा का कहना है कि वह भारत और यूके के बीच रिश्तों को मजबूत करने  के उद्देश्य से आए हैं ताकि दोनों देशों के बीच कारोबारी रिश्ते और मजबूत हो सकें। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री थेरेसा के एजेंडे में भारत को कीमती वस्‍तुएं लौटाना प्राथमिकता में नहीं है।

गौरतलब है कि पिछले हफ्ते ही कोहिनूर को वापस लाने के लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने 45 मिनट तक बैठक कर नई रणनीति बनायी है। आजादी से पहले का मामला होने के कारण आयी कानूनी अड़चनों के कारण ही अबतक सरकार कोहिनूर वापस लाने में असम‌र्थ रही है।

उल्लेखनीय है कि अप्रैल में सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दलील दी थी कि कोहिनूर को ब्रिटानी सरकार ने न ही जबरदस्ती‌ लिया था न ही चुराया था,उसे पंजाब के शासकों ने तोहफे के तौर पर दिया था। ब्रिटेन की राय जानने के बाद सरकार का कहना है कि हीरे को लाने के लिए हर मुमकिन कोशिश की जाएगी। ऐतिहासिक महत्‍ता वाले कोहिनूर पर भारत के अलावा तीन और देशों में दावा किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें