फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'उड़ता पंजाब' के खिलाफ सोशल मीडिया पर AAP ने फिर छेड़ी मुहिम

Wed, 27 Jul 2016 01:26 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर अभियान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
पंजाब में चुनावी जमीन तलाश रही आम आदमी पार्टी ने पंजाब के राजस्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ एक बार फिर सोशल नेटवर्किंग साइट पर अभियान छेड़ दिया है। ट्विटर पर #DrugsMafiaMajithia ट्रेंड कर रहा है।
विज्ञापन


पंजाब में नशे के कारोबार को लेकर आम आदमी पार्टी पहले भी इस तरह के आंदोलन चलाती रही है। आम आदमी पार्टी पंजाब का दावा है कि वो राज्य में नशे के खिलाफ बड़ी मुहिम चला रहे हैं।

आपको बता दें कि बादल सरकार के मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मानहानि का मुकदमा कर रखा है। जिसके लिए अमृतसर में केजरीवाल की पेशी होनी है।
विज्ञापन

"मैं हजार बार दावा करता हूं कि मजीठिया नशा तस्कर है।"

सोशल मीडिया पर अभियान - फोटो : सोशल मीडिया
ट्विटर ट्रेंड्स में राजस्व मंत्री के खिलाफ अलग-अलग तरह की टिप्पणियां सामने आ रही हैं। लोग लिख रहे हैं कि ड्रग्स के कारण युवा बेरोज़गार हो रहे हैं और उनके ऊपर आश्रित परिवार तबाही के कगार पर हैं!

वहीं एक यूजर लिखते हैं कि आज अगर पंजाब में युवा बेरोजगार है और नशें की चपेट में है तो उसके ज़िम्मेदार मजीठिया और बादल सरकार हैं।

आम आदमी पार्टी ने इन दिनों नशे के खिलाफ छेड़े गए अभियान में हर विधानसभा के अंदर नशाखोरी के खिलाफ पोस्टर लगाये हैं। इन पोस्टर्स पर दिल्ली सीएम की तस्वीर है। जिनपर लिखा हुआ है कि "मैं हजार बार दावा करता हूं कि मजीठिया नशा तस्कर है।"
विज्ञापन

क्या कह रहे हैं यूजर, एक नजर

सोशल मीडिया पर अभियान - फोटो : सोशल मीडिया
अकाली मंत्री ने लोकतंत्र का मजाक उड़ाया है। एक और यूजर ने लिखा है कि 'पंजाब की जवानी खा गया Majithia, कब तक बचेगा..6 महीने और!!!फिर कौन बचाएगा इस murderer को'

आम आदमी पार्टी के एक समर्थक ने लिखा है कि '2017 में AAP की सरकार आएगी..सबसे पहला नम्बर उनका लगेगा जिन्होंने ड्रग्स से लाखों जिंदगियाँ तबाह करी हैं'

'जब बादल यूथ को नौकरी न दे पाए तो हाथों में ड्रग्स पकड़ा दिए..हालत बद से बदतर कर दी है'। पंजाब का किसान मर रहा है क्योंकि उनके बच्चे नशे की आदत में डूब गए है,घर में खाने को नही है।

बादल सरकार को अब कोई भी नही चुनेगा,पंजाब का क्या हाल कर दिया। 'मोदी जी आप कहते हो देश बढ़ रहा है लेकिन पंजाब नशे की बजह से घट रहा है।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें