फिर शर्मिंदा हुआ पाक: रूस को 'बिचौलिया' बनाने की कोशिश के बाद भारत ने धमकाया
- फोटो : NDTV
पाक मीडिया में एक खबर चली, जिसमें रूस ने भारत और पाक के बीच 'बिचौलिया' बनने की पेशकश की थी, जो पूरी तरह से झूठ पर आधारित थी। रुसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के कार्यालय ने ऐसी किसी भी पेशकश से इनकार किया, जिसके बाद भारत ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि वो गलत बातों को न फैलाए।
रुसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन की ओर से जारी बयान में कहा गया कि इस तरह से आ रही सभी रिपोर्ट्स बकवास हैं, जिसमें कहा जा रहा है कि रूस ने भारत और पाकिस्तान के बीच विवादों को निपटाने के लिए मध्यस्थता की पेशकश की है। रूस ने कहा कि वो इस्लामाबाद और नई दिल्ली के बीच के संबंधों में किसी तरह की बिचौलिए की भूमिका नहीं निभाएगा।
अभी कुछ दिनों पहले भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रूस यात्रा के समय भी रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने साफ कहा था कि रुस भारत और पाक के किसी भी द्विपक्षीय मामले में हस्तक्षेप नहीं करेगा। दोनों देश अपने आपसी मामलों को आपस में ही निपटाएं। जिस तरह की रिपोर्ट आ रही है, वो पाकिस्तान की तरफ से फैल रही अफवाहें हैं।
भारत ने भी पाकिस्तानी मीडिया में चल रही ऐसी किसी भी रिपोर्ट का जोरदार खंडन किया है। भारत ने कहा कि ऐसी बकवास बातें फैलाई जा रही हैं, जिनका कोई मतलब नहीं है।
Russia very well aware of India's position to address all outstanding issues with Pak bilaterally in terror-free environ: MEA #IndoPak
— Press Trust of India (@PTI_News) June 15, 2017
भारत के विदेश मामलों के मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल बागले ने कहा कि रूस भारत की स्थिति के बारे में भलीभांति जानता है। भारत की पाकिस्तान से कोई भी बातचीत तभी संभव है, जब वो आतंकवाद से पीछे हटे। बागले ने साथ ही कहा कि रूस की तरफ से ऐसी कोई भी पेशकश नहीं की गई है।
No offer of mediation made by Russia to India: #MEA on reports of Russian prez's mediation offer to resolve #IndoPak issues
— Press Trust of India (@PTI_News) June 15, 2017