फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus India: कोरोना के दैनिक मामलों में उतार चढ़ाव जारी, पिछले 24 घंटे में सामने आए 9,309 नए केस, 87 की हुई मौत

Fri, 12 Feb 2021 11:26 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
covid 19 test - फोटो : iStock
विज्ञापन

देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 9,309 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं।  इस अवधि में कोरोना वायरस से 87 लोगों की जान चली गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को जानकारी दी। गुरुवार की तुलना में आज मरीजों की संख्या में गिरावट आई है। गुरुवार को 12,923 नए कोरोना संक्रमण मामले दर्ज किए गए हैं। 

विज्ञापन

देश में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के नए मामलों और सक्रिय मामलों में उतार चढ़ाव जारी है।  स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस से संक्रमण के 9,309 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसी के साथ देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,08,80,603 पहुंच गए हैं। वहीं पिछले 24 घंटों में कोरोना की वजह से 87 मरीजों की मौत हो गई, जिसके चलते देश में कोरोना से जान गंवाने वालों की कुल संख्या 1,55,447 हो गई हैं।
 

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 15,858 कोरोना मरीज स्वस्थ हो गए हैं। इसी के साथ देश में अब तक 1,05,89,230 मरीज कोरोना वायरस को मात देने में सफल रहे हैं। रोजाना आधार पर दर्ज होने वाले नए कोरोना केसों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या अधिक है। इससे कोरोना के सक्रिय के मामलों में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। देश में कोरोना के सक्रिय मामले घटकर 1,35,926 रह गए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। आंकड़ों के अनुसार, अब तक 75,05,010 स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। वहीं दादरा नगर हवेली, दमन और दीव, लद्दाख, त्रिपुरा और अंडमान निकोबार में एक भी नया मामला दर्ज नहीं किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें