फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

COVID-19: देश में 10,256 नए कोरोना संक्रमित मिले, 68 मौतें, 13,528 महामारी से उबरे

Fri, 26 Aug 2022 09:55 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शुक्रवार सुबह 8 बजे अपडेट आंकड़ों के अनुसार सक्रिय केस में और कमी आई है। देश में अब कुल सक्रिय केस 90,707 रह गए हैं। गुरुवार को देश में 10,725 नए कोरोना केस मिले थे और सक्रिय केस भी घटकर 94,047 रह गए थे।

विज्ञापन
Covid test - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में बीते 24 घंटे में 10,256 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान 13,528 लोग इस संक्रमण से ठीक हो गए। बीते कुछ दिनों से नए संक्रमितों और सक्रिय केसों में लगातार कमी आ रही है। 
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह 8 बजे अपडेट आंकड़ों के अनुसार सक्रिय केस में और कमी आई है। देश में अब कुल सक्रिय केस 90,707 रह गए हैं। गुरुवार को देश में 10,725 नए कोरोना केस मिले थे और सक्रिय केस भी घटकर 94,047 रह गए थे। इससे पहले बुधवार को 10,649 नए केस मिले थे। सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 96,442 थी।  

केरल ने जोड़ी 29 पुरानी मौतें
देश में अब तक कुल 4,43,89,176 लोग संक्रमित हो चुके हैं। बीते 24 घंटे में 68 लोगों की मौत हुई। इसके साथ ही मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,27,556 हो गई। 68 मौतों में केरल में पूर्व में हुई 29 मौतों का आंकड़ा शामिल है। कुल संक्रमितों में सक्रिय केस 0.20 फीसदी हैं, जबकि राष्ट्रीय रिकवरी रेट 98.61 फीसदी है। सक्रिय केस में बीते 24 घंटे में 3,340 की कमी आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें