फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MEA : 'अपने गिरेबान में झांके पाकिस्तान', कराची आतंकी हमले के आरोप पर भारत ने इस्लामाबाद को दिया मुंहतोड़ जवाब

Sun, 28 Jun 2026 04:28 PM IST
Rahul Kumar एएनआई, नई दिल्ली।

सार

कराची विस्फोट को लेकर पाकिस्तान के मनगढ़त आरोपों का भारत ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। भारत ने पाकिस्तान को अपने अंदर झांकने की नसीहत दी है। बता दें शनिवार को कराची में हुए आतंकी हमले में कई जवान मारे गए थे। 
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने कराची में हाल ही में हुए विस्फोट को लेकर पाकिस्तान की ओर से लगाए गए आरोपों को खारिज कर दिया है। विदेश मंत्रालय ने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने पाकिस्तान को लताड़ लगाते हुए उसे अपने अंदर झांकने की भी नसीहत दी। 

विज्ञापन




विदेश मंत्रालय ने क्या कहा? 
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि कराची की घटना को लेकर पाकिस्तान द्वारा भारत पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। उन्होंने कहा कि दूसरों पर उंगली उठाने के बजाय पाकिस्तान को अपने भीतर झांकना चाहिए। रणधीर जायसवाल ने कहा कि उसे अपनी सरजमीं पर मौजूद आतंकी ढांचे के खिलाफ विश्वसनीय कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को आतंकवाद को राज्य की नीति के एक साधन के रूप में इस्तेमाल करने की अपनी प्रवृत्ति भी छोड़नी चाहिए।
विज्ञापन


पाकिस्तान ने क्या आरोप लगाए थे? 
कराची शहर में सिंध रेंजर्स के एक कैंप पर हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान सेना की मीडिया शाखा आईएसपीआर ने इस हमले के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया था। पाकिस्तान ने हमलावर प्रतिबंधित संगठन जमात-उल-अहरार को 'भारतीय समर्थित संगठन' बताते हुए झूठे आरोप लगाए थे। यही नहीं पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी आरोप लगाया है कि भारत पूरे क्षेत्र में ऐसे गुटों को बढ़ावा दे रहा है, जो उसकी जमीन पर आतंकी हमलों को अंजाम देते हैं।

ये भी पढ़ें: 'अवसरों का सागर बनेगा हिंद महासागर': PM मोदी का बड़ा बयान, भारत-सेशेल्स के बीच किन-किन समझौतों पर लगी मुहर?

कराची हमला में कई जवानों की मौत
पाकिस्तान के कराची में पाकिस्तान रेंजर्स (सिंध) के गुलिस्तान-ए-जौहर कैंप पर शनिवार देर रात हुए आतंकी हमले में चार सुरक्षाकर्मी और छह हथियारबंद हमलावर मारे गए और एक घायल हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया।

पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने रविवार को जारी बयान में दावा किया कि हमला जमात-उल-अहरार से जुड़े आतंकियों ने किया था।
विज्ञापन

जमात-उल-अहरार, प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) से अलग हुआ गुट है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, विस्फोट और गोलीबारी के बाद कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने पूरे क्षेत्र में क्लियरेंस अभियान शुरू किया। अभियान के दौरान एक संदिग्ध आत्मघाती हमलावर का शव बरामद किया गया।

वहीं, आईएसपीआर के अनुसार, हथियारबंदों ने पहले कैंप के मुख्य द्वार पर विस्फोट किया और फिर परिसर में घुसने की कोशिश की। हालांकि, रेंजर्स के जवानों ने मुस्तैदी से जवाबी कार्रवाई करते हुए उनके मंसूबों को नाकाम कर दिया। बयान में कहा गया कि मुठभेड़ के दौरान छह आतंकी मारे गए, जबकि एक घायल जो अफगान नागरिक है, को गिरफ्तार कर लिया गया।
इस गोलीबारी में चार सुरक्षाकर्मी मारे गए, जबकि चार अन्य जवान घायल हुए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें