फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India Rejects China Claim: 'भारत-PAK संघर्ष रोकने में तीसरा पक्ष नहीं'; चीनी भूमिका के दावे पर सरकार की दो-टूक

Wed, 31 Dec 2025 10:39 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

भारत और पाकिस्तान के बीच मई, 2025 में बढ़े तनाव को कम करने में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप अपनी भूमिका बताने से बाज नहीं आ रहे। इसी बीच चीन ने भी दावा किया है कि उसने मध्यस्थता कराने में अहम भूमिका निभाई है। हालांकि, भारत ने इन दावों को सिरे से खारिद किया है। जानिए विदेश मंत्रालय ने चीन के बयान को लेकर क्या कहा?
विज्ञापन
चीनी विदेश मंत्री वांग यी के साथ जयशंकर (फाइल) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'भारत और पाकिस्तान के बीच मई, 2025 में हुए संघर्ष को रोकने में कोई तीसरा पक्ष शामिल नहीं रहा है।' विदेश मंत्रालय के अधिकारियों के हवाले से मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया या है। दोनों देशों के बीच तनाव घटाने में चीन ने अपनी भूमिका होने का दावा किया है। इस दावे का खंडन करते हुए भारत सरकार ने दो-टूक लहजे में कहा है कि भारत द्विपक्षीय संबंधों और मामलों में किसी तीसरे पक्ष की भूमिका को स्वीकार नहीं करता है।

विज्ञापन


कहां से बढ़ा भारत-पाकिस्तान तनाव?
गौरतलब है कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद उपजे हालात के मद्देनजर और पाकिस्तानी आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद करने वाले ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया था। पहलगाम में पर्यटकों की नृशंस हत्या करने वाले आतंकवादियों के नापाक मंसूबों को कुचलने के लिए भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तानी कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (POJK) और पाकिस्तान की सरजमीं से संचालित दहशतगर्दों के ठिकानों को भी उल्लेखनीय नुकसान पहुंचाया था। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संसद में बताया था कि भारतीय सेना की कार्रवाई में 100 से अधिक आतंकी मारे गए ।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Year Ender 2025: युद्ध, सत्ता परिवर्तन और टैरिफ… दुनिया की 10 सबसे बड़ी खबरें जिन पर सबसे ज्यादा हुई चर्चा
विज्ञापन


अन्य वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें