फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RS: निर्वासन को लेकर भारत ने अमेरिका से की ये अपील, संसद में बोले विदेश राज्य मंत्री- हमें सकारात्मक जवाब मिला

Thu, 27 Mar 2025 06:53 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत सरकार ने अमेरिका की तरफ से निर्वासित किए जा रहे भारतीय नागरिकों के साथ हो रहे व्यवहार पर गंभीर चिंता जताई थी। सरकार ने खासतौर पर धार्मिक मान्यताओं का सम्मान करने की मांग की थी। इसे लेकर राज्यसभा में विदेश राज्य मंत्री ने बताया कि- अमेरिका ने कहा कि सभी की धार्मिक भावनाओं का सम्मान किया गया है।
विज्ञापन
कीर्ति वर्धन सिंह, विदेश राज्य मंत्री - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने अमेरिकी सरकार के सामने वहां से निर्वासित किए जा रहे अवैध प्रवासी भारतीयों को लेकर एक खास अपील की थी। जिस पर अमेरिका की तरफ से सकारात्मक जवाब भी मिला है। बता दें कि, भारत ने अमेरिका के सामने चिंता जताते हुए जबरन भेजे जा रहे भारतीय नागरिकों के सम्मानजनक व्यवहार की मांग की थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Immigration: लोकसभा में आव्रजन विधेयक पारित; गृह मंत्री की दो टूक- देश धर्मशाला नहीं, आने वालों पर नजर रखेंगे

क्या है मामला?
भारत सरकार ने अमेरिका को यह संदेश दिया कि निर्वासित किए जा रहे भारतीय नागरिकों की धार्मिक भावनाओं और भोजन की पसंद का पूरा ध्यान रखा जाए। इस पर अमेरिकी प्रशासन ने जवाब दिया कि पांच, 15 और 16 फरवरी 2025 को भारत भेजे गए लोगों से उनकी धार्मिक पहचान से जुड़ी कोई चीज (जैसे पगड़ी) हटाने के लिए नहीं कहा गया था। इसके अलावा, अमेरिका का कहना है कि इस दौरान किसी भी व्यक्ति ने धार्मिक कारणों से कोई खास अनुरोध नहीं किया, सिवाय शाकाहारी भोजन की मांग के। अमेरिकी कस्टम्स और बॉर्डर प्रोटेक्शन (सीबीपी) के अनुसार, कुछ लोगों के पास पहले से ही पगड़ी नहीं थी जब वे अमेरिका की सीमा पर पहुंचे थे।
विज्ञापन


महिलाओं को बेड़ियां पहनाने पर मांगा स्पष्टीकरण
भारत सरकार ने खास तौर पर पांच फरवरी को आई फ्लाइट में हुई घटनाओं पर कड़ी आपत्ति जताई है। इस फ्लाइट में भेजे गए लोगों को हथकड़ियां पहनाई गई थीं, जिसमें महिलाएं भी शामिल थीं। भारत ने इस अमानवीय व्यवहार पर अमेरिका से स्पष्टीकरण मांगा है। इसके जवाब में अमेरिका ने कहा कि 15 और 16 फरवरी को भारत भेजी गई फ्लाइट्स में किसी भी महिला या बच्चे को हथकड़ी नहीं लगाई गई थी। भारत सरकार के अधिकारियों ने भारत पहुंचने के बाद इन यात्रियों से बातचीत कर इसकी पुष्टि भी की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Agriculture: मंत्री शिवराज ने किसानों के लिए राज्य सरकारों से की ये अपील, MSP पर फसल खरीदने पर कहीं ये बात

भारत सरकार की आगे की कार्रवाई
विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने राज्यसभा में बताया कि भारत सरकार इस पूरे मामले पर अमेरिकी प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में है। भारत यह सुनिश्चित करना चाहता है कि आगे से निर्वासित किए जा रहे भारतीय नागरिकों के साथ मानवीय और सम्मानजनक व्यवहार किया जाए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें