COVID-19 के केस एक दिन में 3,947 बढ़कर कुल 4,45,87,307 हो गए। इसी तरह 18 और मौतों के साथ कुल मृतक संख्या 5,28,629 तक पहुंच गई। इसमें केरल में पूर्व में हुई नौ मौतें शामिल हैं।
देश में बीते 24 घंटे में 3,947 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। अब सक्रिय केस घटकर 39,583 हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार COVID-19 के केस एक दिन में 3,947 बढ़कर कुल 4,45,87,307 हो गए। इसी तरह 18 और मौतों के साथ कुल मृतक संख्या 5,28,629 तक पहुंच गई। इसमें केरल में पूर्व में हुई नौ मौतें शामिल हैं।
देश में सक्रिय मामले कुल संक्रमितों के 0.09 फीसदी हैं। वहीं, कोविड से ठीक होने वालों की दर 98.73 फीसदी हो गई है। दैनिक संक्रमण दर 1.23 फीसदी है, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 1.44 फीसदी है।
सक्रिय केस 1167 घटे
बीते 24 घंटे में सक्रिय कोविड केस में 1,167 की गिरावट आई, जबकि बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,40,19,095 हो गई। मृत्यु दर 1.19 फीसदी है।
बीते 75 दिनों में 16 करोड़ एहतियाती खुराक दी गई
75 दिनों तक चलने वाले 'कोविड टीकाकरण अमृत महोत्सव' के दौरान देश में पात्र आबादी को लगभग 16 करोड़ एहतियाती खुराक दी गई हैं। इससे बूस्टर खुराक कवरेज आठ से बढ़कर 27 प्रतिशत हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 15 जुलाई से शुरू हुए इस अभियान के तहत सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा 18 साल से अधिक की आबादी के बीच एहतियाती खुराक बढ़ाने के लिए विशेष टीकाकरण अभियान चलाया गया था।