फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के शक्ति प्रदर्शन को तैयार भारत

Mon, 16 Nov 2020 02:57 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ब्रह्मोस मिसाइल (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

चीन के साथ तनातनी के बीच भारत ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का शक्ति प्रदर्शन करने को तैयार है। महीने के अंत तक तीनों सेनाएं हिंद महासागर क्षेत्र में मिसाइल सिस्टम के कई टेस्ट को अंजाम देंगी। ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल विश्व में अपनी श्रेणी में सबसे तेज ऑपरेशनल सिस्टम है।

विज्ञापन


हाल ही में रक्षा अनुसंधान व विकास संगठन (डीआरडीओ) ने इसकी मारक क्षमता को 298 किलोमीटर से बढ़ाकर 450 किलोमीटर किया है।  


सरकारी सूत्रों के मुताबिक, नवंबर के अंतिम सप्ताह में हिंद महासागर क्षेत्र में विभिन्न टारगेट पर ब्रह्मोस के कई टेस्ट किए जाएंगे। इन टेस्ट से सेनाओं को मिसाइल सिस्टम के प्रदर्शन में इजाफा करने में मदद मिलेगी। बीते दो महीने में डीआरडीओ ने नए और मौजूदा शौर्य मिसाइल सिस्टम का सफल परीक्षण किया है, जो 800 किलोमीटर की दूर तक लक्ष्य को ध्वस्त कर सकती है।

हाल ही में वायुसेना ने बंगाल की खाड़ी में सुखोई-30 लड़ाकू विमान से ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से पुराने युद्धपोत को ध्वस्त किया था। वहीं, पिछले महीने नौसेना ने आईएनएस चेन्नई से ब्रह्मोस मिसाइल का सफल परीक्षण किया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें