फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

म्यांमार के राष्ट्रपति से मुलाकात में मोदी ने जताई आतंकवाद पर चिंता

Mon, 29 Aug 2016 11:19 PM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी के साथ म्यांमार के राष्ट्रपति यू हतिन क्याव - फोटो : pti
विज्ञापन
दशकों के सैन्य शासन के बाद लोकतंत्र की राह पर आगे बढ़ रहे म्यांमार को भारत ने हर कदम पर सहयोग का आश्वासन दिया है। क्षेत्र में आतंकवाद और उग्रवादी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए दोनों देश मिलकर काम करेंगे। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को म्यांमार के राष्ट्रपति यू हतिन क्याव के साथ विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से बातचीत की। म्यांमार में आंग सान सू की की पार्टी नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी की सरकार बनने के बाद दोनों देशों के बीच यह पहली शीर्ष स्तरीय वार्ता है। 

दोनों देशों के बीच आवाजाही, दवा, नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए चार एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। कृषि, बैकिंग और ऊर्जा के क्षेत्र में भी संबंध मजबूत करने पर सहमति बनी है। 
विज्ञापन


वार्ता के बाद मोदी ने कहा कि दोनों पक्ष इस बात को समझते हैं कि एक दूसरे के सुरक्षा हित आपस में जुड़े हैं। ऐसे में दोनों देशों ने क्षेत्र में आतंकवाद से लड़ने और उग्रवादी गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए साथ मिलकर काम करने पर सहमति जताई है। 
विज्ञापन

भारत के लिए महत्वपूर्ण है म्यांमार

- फोटो : pti
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘हम इस पर सहमत हैं कि एक दूसरे के सामरिक हितों और चिंताओं के प्रति संवेदनशील रहने की जरूरत है।’ म्यांमार के राष्ट्रपति ने कहा कि उनकी सरकार भारत के साथ संबंधों को और मजबूत करना चाहती है। 

दोनों देशों के बीच दालों के व्यापार के लिए दीर्घकालिक व्यवस्था पर आगे बढ़ने पर भी सहमति बनी है। इससे पहले विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने म्यांमार के राष्ट्रपति से मुलाकात की। 

भारत के लिए महत्वपूर्ण है म्यांमार
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत म्यांमार को खुशहाल देखना चाहता है। म्यांमार को ‘पुल’ बताते हुए पीएम ने कहा कि यह भारत और दक्षिण पूर्व एशिया को जोड़ता है। म्यांमार भारत के लिए कूटनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण देश है। दोनों देश 1640 किमी लंबी सीमा साझा करते हैं। नगालैंड और मणिपुर की सीमाएं भी म्यांमार से लगती है, इस क्षेत्र उग्रवाद से प्रभावित है। उधर, चीन भी लगातार म्यांमार की कई परियोजनाओं में भारी निवेश कर अपनी उपस्थिति बढ़ा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें