फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय कैबिनेट ने 464 टी-90एमएस टैंको की खरीद को दी मंजूरी, पाकिस्तानी सीमा पर होंगे तैनात

Wed, 10 Apr 2019 10:18 AM IST
vivek shukla एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
टी-90 भीष्म टैंक (File)
विज्ञापन

सीमा पर बढ़ते तनाव के मद्देनजर भारत पाकिस्तान से लगती अपनी सीमा पर टी-90 युद्धक टैंको को तैनात करेगा। हाल में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में 464 टी-90एमएस टैंकों की खरीद को मंजूरी दी गई। इस रक्षा सौदे पर 13 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे।

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि भारत अपने विश्वसनीय मित्र रूस से 464 टैंक खरीद रहा है। इस रक्षा करार पर निकट भविष्य में दोनों देश हस्ताक्षर करेंगे। भारत सरकार ने टी-90एमएस टैंको की खरीद में कई शर्तों को शामिल किया है। पहली शर्त यह है कि इन टैंकों का निर्माण ‘मेक इन इंडिया’ अभियान के तहत चेन्नई में होगा।

विज्ञापन


नए टी-90एमएस की सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये रात में भी दुश्मन के ठिकानों पर हमला करने में सक्षम हैं। इन टैंकों को गुजरात के अलावा जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान से लगती सीमा पर तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन


इससे भारतीय सेना की ताकत में इजाफा होगा। राजस्थान में पाकिस्तान सीमा पर टी-90 टैंक पहले ही तैनात हैं। सेना के पास इस वक्त 4000 टैंक हैं, लेकिन ये रात लड़ाई करने में सक्षम नहीं हैं। टी-90एमएस टैंक मिलने के बाद यह समस्या समाप्त हो जाएगी। टी-90 मुख्य युद्ध टैंक के रूप में उभरा है। अब सेना अपने पुराने टैंको से इसे बदल रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें