फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India Post: अमेरिका के लिए इंडिया पोस्ट ने बंद की सभी डाक सेवाएं, विभाग ने नियमों की अस्पष्टता का दिया हवाला

Sun, 31 Aug 2025 08:02 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इंडिया पोस्ट ने अमेरिका जाने वाली सभी डाक सेवाओं की बुकिंग रोक दी है। यह कदम अमेरिका के नए कस्टम नियमों की अस्पष्टता और एयरलाइंस की असमर्थता के कारण उठाया गया है। अब पत्र, दस्तावेज और गिफ्ट आइटम भेजना संभव नहीं है। 30 जुलाई को ट्रंप प्रशासन ने आदेश जारी किया था कि 100 डॉलर से अधिक मूल्य के सामान पर कस्टम ड्यूटी अनिवार्य होगी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के नए कस्टम नियमों की अस्पष्टता के कारण इंडिया पोस्ट ने अमेरिका जाने वाली सभी डाक सेवाओं की बुकिंग अस्थायी रूप से बंद कर दी है। डाक विभाग ने रविवार को एक आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि अब न तो पत्र, न दस्तावेज और न ही गिफ्ट आइटम अमेरिका भेजे जा सकेंगे।
विज्ञापन


इससे पहले, इंडिया पोस्ट ने केवल 100 अमेरिकी डॉलर से अधिक मूल्य के गिफ्ट आइटम की बुकिंग पर रोक लगाई थी। लेकिन अब स्थिति और गंभीर हो गई है क्योंकि अमेरिका के कस्टम विभाग की नई प्रक्रिया को लेकर स्पष्ट नियम अभी तय नहीं हुए हैं। इसी कारण एयरलाइंस भी अमेरिका के लिए पार्सल ले जाने को तैयार नहीं हैं।

ये भी पढ़ें- भारतीय संस्था एजुकेट गर्ल्स को मिला मैग्सेसे अवॉर्ड, लड़कियों की शिक्षा में दिया बड़ा योगदान
विज्ञापन


जारी नोटिस की समीक्षा के बाद फैसला
इंडिया पोस्ट ने अपने बयान में कहा है कि 22 अगस्त को जारी नोटिस की समीक्षा के बाद यह फैसला लिया गया है। चूंकि अमेरिका जाने वाली डाक के परिवहन में लगातार समस्या आ रही है और नियम स्पष्ट नहीं हैं, इसलिए फिलहाल सभी श्रेणियों की डाक सेवा पूरी तरह से रोक दी गई है।

बुक हो चुके सामान का क्या?
डाक विभाग ने ग्राहकों को आश्वस्त किया है कि जिनका सामान बुक हो चुका है लेकिन भेजा नहीं जा सका है, उन्हें पूरा पैसा वापस किया जाएगा। विभाग का कहना है कि वह स्थिति पर नज़र बनाए हुए है और जैसे ही समस्या का हल निकलता है, सेवा फिर से शुरू कर दी जाएगी।

ये भी पढ़ें- पीएम मोदी ने चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग के सामने उठाया आतंकवाद का मुद्दा; जानें और किन-किन मसलों पर हुई बात
विज्ञापन


ट्रंप प्रशासन के एक फैसले से बिगड़ा खेल
गौरतलब है कि 30 जुलाई को ट्रंप प्रशासन ने एक कार्यकारी आदेश जारी किया था, जिसके तहत 29 अगस्त से 100 डॉलर से अधिक मूल्य के सामान पर अमेरिका में कस्टम ड्यूटी अनिवार्य कर दी गई। इसके साथ ही यह जिम्मेदारी कैरियर्स और क्वालिफाइड पार्टीज को दी गई कि वे ही ड्यूटी वसूलकर अमेरिकी कस्टम विभाग को जमा करें।

हालांकि, 15 अगस्त को अमेरिकी कस्टम एंड बॉर्डर प्रोटेक्शन ने इस पर कुछ दिशा-निर्देश जारी किए थे। लेकिन इसमें कई अहम प्रक्रियाओं जैसे क्वालिफाइड पार्टीज की नियुक्ति और ड्यूटी वसूली की तकनीकी व्यवस्था स्पष्ट नहीं की गई थी। यही वजह रही कि एयरलाइंस ने 25 अगस्त से पार्सल ले जाने से मना कर दिया।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें