फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय डाक ने केजरीवाल को ट्वीट कर लगाई फटकार, बाद में मांगी माफी

Wed, 05 Oct 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
विज्ञापन
भारतीय डाक के अधिकारिक ट्वीटर हैंडल में बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर ‘राजनीतिक फायदे’ के लिए पाकिस्ताीन मीडिया में हेडलाइन बनाने का आरोप लगाया। हालांकि बाद में ट्वीट को हटा दिया गया और साथ ही माफी भी मांगी। भारतीय डाक के अधिकारिक ट्वीटर हैंडल से बुधवार को दोपहर 12 बजे ट्वीट किया गया। 
विज्ञापन


भारतीय डाक के एक अधिकारी से संपर्क करने में बताया गया कि शायद ये हैकिंग या फिर तकनीकी गड़बड़ी का नतीजा है। अधिकारी ने बताया कि पता लगते ही सुधार किया गया। हम इस ट्वीट के लिए माफी मांगते हैं। हम इस मामले को देखा जा रहा हैँ। इंडिया पोस्ट का किसी को आहत करने का इरादा नहीं है। भारतीय डाक की ओर से ट्वीट कर इसके लिए माफी मांगी गई। साथ ही बताया गया कि ट्वीटर एकाउंट हैक किया गया था।  

Account hacked & some negative message @ArvindKejriwal  has been posted. We sincerely apologise for the same. @manojsinhabjp @rsprasad— India Post (@IndiaPostOffice) October 5, 2016
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें