फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: रूस और यूक्रेन संकट में भारत ने निभाई अहम भूमिका, Russia से भारत के तेल खरीदने पर बोला अमेरिका

Mon, 06 Mar 2023 06:45 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पटेल ने कहा, भारत के पास जी-20 की अध्यक्षता के लिए एक महत्वाकांक्षी एजेंडा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर स्पष्ट कर चुके हैं कि यह युद्ध का समय नहीं है।
विज्ञापन
रूस और यूक्रेन युद्ध - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस के साथ भारत के संबंधों और रूस से तेल खरीदने पर अमेरिका ने कहा है कि प्रत्येक देश अपना निर्णय लेता है। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रधान उप प्रवक्ता वेदांत पटेल ने कहा कि यूक्रेन विवाद सहित हालिया अंतरराष्ट्रीय घटनाओं में नई दिल्ली ने अहम भूमिका निभाई है।
विज्ञापन


पटेल ने कहा, भारत के पास जी-20 की अध्यक्षता के लिए एक महत्वाकांक्षी एजेंडा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर स्पष्ट कर चुके हैं कि यह युद्ध का समय नहीं है। संयुक्त राष्ट्र चार्टर के आधार पर एक संकल्प किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि अमेरिका और भारत एक-दूसरे के मजबूत सहयोगी हैं। पिछले साल समरकंद में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था, यह जंग का      दौर नहीं है। वेदांत पटेल ने दो मार्च को नई दिल्ली में आयोजित जी-20 विदेश मंत्रियों की बैठक के एजेंडे के बारे में कहा, शुरुआती और दूसरे सत्र में बहुत महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें