राष्ट्रपति मार्कोस ने पीएम मोदी का किया धन्यवाद
इसके साथ ही राष्ट्रपति मार्कोस ने प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद किया। उन्होंने पीएम मोदी से कहा कि आपने और भारत सरकार ने मुझे, मेरी पत्नी और हमारे पूरे प्रतिनिधिमंडल को जिस गर्मजोशी और सम्मान से स्वागत किया, उसके लिए दिल से आभार। साथ ही, हमारे लिए गैर-बासमती चावल के निर्यात पर लगे प्रतिबंध से छूट देने के लिए भी धन्यवाद।
भारत-फिलीपींस के रिश्ते में मजबूती पर जोर
अंत में राष्ट्रपति मार्कोस ने कहा कि भारत और फिलीपींस के रिश्ते पिछले कुछ वर्षों में और मजबूत हुए हैं। “मैं बहुत खुश हूं कि आज हमने इस दोस्ती को और आगे बढ़ाते हुए इसे पूर्ण रणनीतिक साझेदारी का रूप दिया है। उन्होंने आगे कहा कि भारत और फिलीपींस साझा मूल्य, हित और चिंताएं रखते हैं, खासकर वर्तमान भूराजनीतिक परिस्थितियों के बीच, जो दोनों देशों की राष्ट्रीय सुरक्षा पर असर डालती हैं।
ये भी पढ़ें:- CISF Recruitment: सीआईएसएफ की ताकत में होगा इजाफा; हर साल 14000 नई भर्तियां, 2.20 लाख होगी जवानों की संख्या
दोनों नेताओं ने संयुक्त रूप से जारी किए स्मारक डाक टिकट
इस दौरान दोनों नेताओं ने दिल्ली में एक खास कार्यक्रम के दौरान मिलकर स्मारक डाक टिकट जारी किए। यह डाक टिकट भारत और फिलीपींस के बीच मजबूत और ऐतिहासिक रिश्तों को दर्शाते हैं। दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक और कूटनीतिक संबंधों को यादगार बनाने के लिए इन टिकटों को जारी किया गया है। इसके साथ ही इस मौके पर दोनों नेताओं ने आपसी दोस्ती और सहयोग को और मजबूत करने का संकल्प दोहराया।
भारत और फिलीपींस ने कई समझौतों पर किए हस्ताक्षर
इसके साथ ही दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड रोमुआल्देज मार्कोस जूनियर की मौजूदगी में भारत और फिलीपींस के बीच कई समझौतों (एमओयूएस) पर हस्ताक्षर किए गए। इन समझौतों का मकसद दोनों देशों के बीच सहयोग को बढ़ाना और आपसी रिश्तों को और मजबूत बनाना है। यह समझौते व्यापार, सुरक्षा, शिक्षा और तकनीक जैसे क्षेत्रों में साझेदारी को आगे बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम माने जा रहे हैं।