फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Defence Export: ब्रह्मोस मिसाइल सौदे को अंतिम रूप देने के करीब भारत और फिलीपींस, जल्द मिल सकता है निर्यात का ऑर्डर

Wed, 29 Dec 2021 10:56 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल की खरीद के लिए फिलीपींस भारत के साथ बातचीत के लिए अंतिम चरण है। आसार हैं कि इस मिसाइल की खरीद के लिए फिलीपींस जल्द ही ऑर्डर जारी कर सकता है।
विज्ञापन
BrahMos Missile - फोटो : PTI (File)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षा निर्यात को बढ़ाने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार की पहल में जल्द ही देश को एक बड़ी सफलता मिल सकती है। भारत सरकार और फिलीपींस के बीच ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों के निर्यात सौदे पर जल्दीा ही अंतिम मुहर लगने की उम्मीद है। 

विज्ञापन


समाचार एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के अनुसार सरकारी सूत्रों ने बताया कि ब्रह्मोस मिसाइलों की बिक्री को लेकर भारत और फिलीपींस सौदेबादी के अंतिम चरण में हैं। सूत्रों के अनुसार फिलीपींस जल्द ही इन मिसाइलों की खरीद के लिए ऑर्डर दे सकता है।

और देशों से भी जल्द मिल सकते हैं खरीद के ऑर्डर
सूत्रों का कहना है कि डीआरडीओ (रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन) और ब्रह्मोस एयरोस्पेस इस मिसाइल का मित्र देशों को निर्यात करने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं। डीआरडीओ ने हाल ही में अमेरिका के साथ मेड इन इंडिया रडार का सौदा भी किया था। 
विज्ञापन


भारत को अन्य मित्र देशों से भी मिसाइल प्रणाली के ऑर्डर जल्द मिलने की उम्मीद है क्योंकि कुछ और देशों के साथ भी इसे लेकर सौदेबादी अपने अंतिम दौर में है। इस मिसाइल की क्षमताओं में वृद्धि हुई है और कई आधुनिक विशेषताओं से लैस किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें