फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत के खिलाफ साजिश, पाकिस्तान की संसद ने पास किया कश्मीर हिंसा पर प्रस्ताव

Wed, 03 Aug 2016 08:40 AM IST
एजेंसी, इस्लामाबाद
विज्ञापन
सैल्यूट टू इंडियन आर्मी - फोटो : Reuters
विज्ञापन
पाकिस्तान अपनी नापाक करतूतों को छिपाने के लिए भारत के खिलाफ लगातार साजिश रच रहा है। अब पाकिस्तान की संसद ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित कर कश्मीर में कथित मानवाधिकार उल्लंघन की निंदा की है।
विज्ञापन


उसने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग से कश्मीर घाटी में मिशन भेजकर मामले की जांच करने की भी मांग की है। सोमवार शाम को नेशनल एसेंबली (पाक संसद) का 34वां सत्र स्पीकर सरदार अयाज सादिक की अध्यक्षता में शुरू हो गया, जहां कश्मीरियोें के समर्थन में प्रस्ताव पारित किया गया।

सोमवार देर रात पारित प्रस्ताव के मुताबिक, ‘पाक संसद हाल ही में भारतीय सुरक्षा बलों की ओर से कश्मीरियों के कथित मानवाधिकारों के हनन की कड़ी आलोचना करती है।’
विज्ञापन


इसमें कहा गया कि कश्मीरियों के खिलाफ पेलेट गन का इस्तेमाल दुखद और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सिद्धांतों के खिलाफ है। कश्मीर में संघर्ष का पाकिस्तान लगातार राजनीतिक, कूटनीतिक और नैतिक रूप से समर्थन करता रहेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें