फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BIMSTEC: बिम्सटेक के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में भारत ने भाग लिया, सुरक्षा-विकास सहित इन मुद्दों पर चर्चा

Fri, 20 Dec 2024 06:31 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

BIMSTEC: बिम्सटेक के सदस्य देशों के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में भाग लेते हुए भारत ने समूह के प्रति अपनी मजबूत प्रतिबद्धता जताई और क्षेत्र को मजबूत, जीवंत और समृद्ध बनाने के लिए अपनी पहलों पर जोर दिया।
विज्ञापन
बिम्सटेक की बैठक। - फोटो : एएनआई डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाईलैंड की मेजबानी में बिम्सटेक के वरिष्ठ अधिकारियों की 24वीं बैठक में भारत ने भाग लिया। बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व विदेश मंत्रालय के सचिव (पूर्व) जयदीप मजूमदार ने किया। इस बैठक को गुरुवार को डिजिटल माध्यम से आयोजित किया गया था। 

विज्ञापन


बैठक में बिम्सटेक के सदस्य देशों के वरिष्ठ अधिकारियों ने मार्च 2023 में हुई पिछली बैठक से अब तक तक की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में सतत विकास, सुरक्षा और कारोबार जैसे सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों पर चर्चा की गई। विदेश मंत्रालय (एमईए) के बयान के मुताबिक, इस बैठक में सहयोग के लिए योजना और तंत्र, दूसरे देशों के साथ मिलकर काम करने के तरीकों पर चर्चा की गई। इसके अलावा, बिम्सटेक के आगामी शिखर सम्मेलन को लेकर भी चर्चा हुई। 

भारत ने बैठक में बिम्सटेक के प्रति अपनी मजबूत प्रतिबद्धता दोहराई और क्षेत्र को मजबूत, जीवंत और समृद्ध बनाने के लिए अपनी पहलों पर जोर दिया। बैठक की अध्यक्षता थाईलैंड के विदेश मंत्रालय के उप स्थायी सचिव पईसन रूपानीचकिज ने की। जबकि नेपाल की ओर से अंतरिम विदेश सचिव अमृत राय ने बैठक में भाग लिया। नेपाल के विदेश मंत्रालय ने एक्स पर एक पोस्ट में इसकी जानकारी दी। 
विज्ञापन


बिम्सटेक के विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल हुए थे जयशंकर
इससे पहले सितंबर में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने न्यूयॉर्क में बिम्सटेक के विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल हुए थे, जहां उन्होंने भारत की प्रतिबद्धता जताई थी। उन्होंने कहा था कि 'पड़ोसी पहले नीति', 'सागर'(क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास) दृष्टिकोण और एक्ट ईस्ट नीति के साथ भारत बिम्सटेक से संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा था, हमने स्वास्थ्य, खाद्य सुरक्षा, व्यापार, निवेश, अर्थव्यवस्था और उर्जा के क्षेत्र में सहयोग की स्थिति का मूल्यांकन किया। क्षेत्र में जमीनी, समुद्री और डिजिटल संपर्क को बेहतर बनाने पर फोकस किया गया। हमने क्षमता निर्माण, कौशल विकास और लोगों के बीच संबंधों को मजबूत करने के अवसरों पर भी बात की। बिम्सटेक उत्कृष्टता केंद्रों के विकास के लिए हम सभी की सामूहिक प्रतिबद्धता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें